विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'जल सैलाब' के लिए आमिर खान ने शुरू किया एक और 'दंगल', देखें Video

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 04 Jan 2017 01:55 PM (IST)Updated: Wed, 04 Jan 2017 04:11 PM (IST)

आमिर ने इसे लेकर ट्विटर पर नोट भी लिखा है और जिक्र किया है कि इसमें एक न्यू फीमेल सिंगर ने गाया है जिसका नाम किरण है।

News Article Hero Image

मुंबई। ये आमिर खान का नया दंगल है। एक दांव महाराष्ट्र में सूखे के कारण जान देने वाले किसानों के हालात के खिलाफ। ये मिट्टी की वो कुश्ती है जिसमें धरती का सीना चीर कर बॉलीवुड का ये मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक ' जल सैलाब ' लाने के लिए निकल पड़ा है। उनका पहला फावड़ा , इस पहले वीडियो के साथ है।

महाराष्ट्र में जल संकट को देखते हुए आमिर और उनकी पत्नी किरण राव ने पानी फाउंडेशन के जरिये फिर से एक नए अभियान की शुरुआत की है, जिसमे आमिर की एक्स वाइफ रीना दत्ता भी साथ दे रही हैं। लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए बनाया गया स्पेशल वीडियो जारी कर दिया गया है। आमिर ने ट्विटर पर इस वीडियो को शेयर किया है।

अपनी ' ज़ालिमा ' के लिए ऐसा काम भी कर दिया शाहरुख़ खान ने

' तूफ़ान आला ' नाम के मराठी गाने के साथ जारी हुआ सत्यमेव जयते वाटर कप का ये वीडियो पांच मिनिट 23 सेकेण्ड का है और आमिर खान इसमें तीन मिनिट 40 सेकेण्ड पर एक बार और अंत में सबके साथ दिख रहे हैं। अजय अतुल के कंपोज किये गए इस गाने को आमिर खान की पत्नी किरण राव ने अजय के साथ मिल कर गया है। वीडियो में ये संगीतकार जोड़ी , सैराट की स्टार कॉस्ट और मराठी के कुछ नामी सितारे भी हैं। आमिर ने इसे लेकर ट्विटर पर नोट भी लिखा है और जिक्र किया है कि इसमें एक न्यू फीमेल सिंगर ने गाया है जिसका नाम किरण है।

तस्वीरें : ' धोनी ' की हीरोइन दिशा का ये लुक है देखने लायक

आमिर खान ने इस अभियान के तहत एक कॉम्पिटिशन का आयोजन किया है, जिसके विजेता को सत्यमेव जयते वाटर कप मिलेगा। पानी बचाने वाले किसानों को 10 लाख से लेकर 50 लाख रूपये तक के ईनाम मिलेंगे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।