विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर ख़ान की 'बेटी' इस एक्टर को कर चुकी हैं डेट!

By Manoj VashisthEdited By:
Updated: Tue, 13 Dec 2016 01:09 PM (IST)

दोनों पहले अच्छे दोस्त बने और फिर दोनों ने काफी समय तक डेटिंग की। ये रिलेशन अधिक दिनों तक नहीं चला, तो दोनों ने अलग-अलग रास्ते इख्तियार कर लिये थे।

News Article Hero Image

मुंबई। 'दंगल' में फ़ातिमा शेख और सान्या मल्होत्रा आमिर ख़ान की बेटियों के किरदार निभा रही हैं। इस फ़िल्म की वजह से दोनों एक्ट्रेसेज आजकल चर्चाओं में हैं और इनकी पर्सनल लाइफ़ भी फैंस के रडार पर आ गई है।

फ़िल्म में गीता का किरदार निभा रहीं फ़ातिमा सना शेख की चर्चा इसलिए भी ज़्यादा है क्योंकि उनका रिश्ता बॉलीवुड से काफी पुराना है। चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर फ़ातिमा चाची 420 समेत कई फ़िल्मों में नज़र आ चुकी हैं।बाद में वह कुछ टीवी शो में तो नजर आयीं, लेकिन उन्हें फिल्में नहीं मिलीं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार किसी दौर में वह 'प्यार का पंचनामा' से लोकप्रिय हुए कार्तिक आर्यन को लंबे समय तक डेट कर चुकी हैं। हालांकि उस वक्त कार्तिक फ़िल्में कर रहे थे, लेकिन फातिमा के पास फ़िल्में नहीं थीं, लेकिन दोनों पहले अच्छे दोस्त बने और फिर दोनों ने काफी समय तक डेटिंग की। ये रिलेशन अधिक दिनों तक नहीं चला, तो दोनों ने अलग-अलग रास्ते इख्तियार कर लिये थे।

इसे भी पढ़ें- सारा अली ख़ान का डेब्यू पक्का, इस सुपरस्टार के साथ पहली फ़िल्म

कार्तिक का नाम कुछ दिनों के लिए मिष्टी से भी जुड़ा था, लेकिन बाद में यह बात अफ़वाह ही निकली थी। फिलहाल फ़ातिमा अपनी फ़िल्म 'दंगल' की रिलीज़ का इंतज़ार कर रही हैं। दूसरी तरफ कार्तिक इन दिनों अपनी फ़िल्म 'अतिथि' की शूटिंग में व्यस्त हैं।