विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रणवीर नहीं, ये करेंगे 'शुद्धि' में दीपिका संग रोमांस

By Edited By:
Updated: Fri, 28 Mar 2014 09:49 AM (IST)

करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' की लीड एक्ट्रेस के लिए दीपिका पादुकोण का नाम फाइनल हो गया है, लेकिन लीड हीरो के नाम पर अब तक मुहर नहीं लगी थी। कभी शाहरुख त ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। करण जौहर की फिल्म 'शुद्धि' की लीड एक्ट्रेस के लिए दीपिका पादुकोण का नाम फाइनल हो गया है, लेकिन लीड हीरो के नाम पर अब तक मुहर नहीं लगी थी। कभी शाहरुख तो कभी रणवीर के नाम पर कयास लग रहे थे। अब खबर आ रही है कि इस दौड़ में अभिनेता आमिर खान सबसे आगे हैं। अगर ये हुआ तो ऐसा पहली बार होगा जब दीपिका मिस्टर परफेक्शनिस्ट के साथ बड़े पर्दे पर होगी।

पढ़ें : रामलीला की हिट जोड़ी फिर दिखेगी साथ

जी हां सूत्रों ने बताया कि इस फिल्म में दीपिका के साथ आमिर रोमांस करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इससे पहले रणवीर सिंह और शाहरुख खान का नाम सामने आ रहा था। चर्चा है कि करण जौहर फिल्म के लिए आमिर से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि अब तक आमिर ने इस बात की पुष्टि नहीं की है।

पढ़ें : शुद्धि से जुड़ी खबरों के लिए क्लिक करें

गौरतलब है कि शुद्धि की कास्टिंग को लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। पहले इस फिल्म के लिए करीना कपूर और रितिक रोशन को चुना गया था, लेकिन बाद में रितिक और करीना दोनों ने फिल्म से अपने पैर पीछे कर लिए। इसके बाद रणवीर का नाम बड़ी तेजी से लिया जाने लगा।