विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 13, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आमिर की सलाहः बेटों के साथ बेटियों को भी पढ़ाएं

By Test1 Test1Edited By:
Published: Fri, 13 Mar 2015 02:28 PM (IST)Updated: Fri, 13 Mar 2015 05:36 PM (IST)

बॉलीवुड़ के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने दूरदर्शन के कार्यक्रम स्वयंसिद्धा में महिलाओं के जुड़े मुद्दे पर अपनी राय रखी। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड़ के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान ने दूरदर्शन के कार्यक्रम 'स्वयंसिद्धा' में महिलाओं के जुड़े मुद्दे पर अपनी राय रखी। उन्होंने कहा, ‘आप हमें सौ शिक्षित मां दें, तो हम एक सुदृढ़ राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।’ आमिर ने विवेकानंद के कुछ ऐसे ही शब्दों के भाव को दर्शाया दूरदर्शन के मुंबई स्टूडियो में आयोजित कार्यक्रम ‘स्वयंसिद्धा’ में, जहां कई नामचीन महिलाएं भी मौजूद थीं।

कार्यक्रम में आई.पी.एस. मीरा चड्ढा बोरवानकर, लेखिका नीला सत्यनारायण, अभिनेता विक्रम गोखले, वर्षा देशपाण्डे, डॉक्टर श्वेता महापात्रा, यूनिसेफ की कम्यूनिकेशन प्रमुख कल्पना सरोज, व्यवसायी फ्लेविया अग्नेस, जानी-मानी अधिवक्ता मोना खोत मौजूद रहीं।

कार्यक्रम की शुरुआत में आमिर ने कहा कि बेटियों के साथ-साथ बेटों को भी सही मायने में शिक्षित करना बेहद जरूरी है, जिससे बचपन से ही लड़के और लड़कियों में भेदभाव न रहे।

‘स्वयंसिद्धा’ के जरिए कई मुद्दों पर बातचीत हुई। इस दौरान आमिर ने भी महिलाओं के हक में बेबाकी से अपने विचार रखे।

कार्यक्रम इस वादे के साथ संपन्न हुआ कि हर महिला दूसरे पुरुषों व महिलाओं को सजग बनाएगी, उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी, जिससे नारी मुक्ति और नारी शक्ति की स्थिति हर मायने में बेहतर होगी।

जानें, अपने 50वें बर्थडे पर क्या करने वाले हैं आमिर

आमिर खान के शो में नज़र आने वाली रेप पीड़िता की मौत

इस डायरेक्टर को डेट पर ले गईं कंगना, पिलाई सबसे महंगी शराब!

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।