विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लगातार बोलती रहती है आराध्या: अमिताभ बच्चन

By Tilak RajEdited By:
Updated: Mon, 20 Apr 2015 05:23 PM (IST)

हर दादा-दादी को अपने पोती-पोते बहुत प्‍यारे लगते हैं। अमिताभ बच्‍चन के साथ भी कुछ ऐसा ही है। उन्‍हें पोती आराध्‍या के साथ समय बिताना बहुत अच्‍छा लगता है। साथ ही आराध्‍या की लगातार बोलने की आदत का भी वह खूब आनंद उठाते हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। हर दादा-दादी को अपने पोती-पोते बहुत प्यारे लगते हैं। अमिताभ बच्चन के साथ भी कुछ ऐसा ही है। उन्हें पोती आराध्या के साथ समय बिताना बहुत अच्छा लगता है। साथ ही आराध्या की लगातार बोलने की आदत का भी वह खूब आनंद उठाते हैं।

इसे भी पढ़ें: फैशन लाइन शुरू करना चाहती हैं निक्की रीड

अमिताभ बच्चन का कहना है कि उनकी तीन साल की पोती 'आराध्या' न सिर्फ बहुत ज्यादा जिज्ञासु है बल्कि उसकी उम्र से कहीं ज्यादा समझदार है।

'आराध्या' स्टार कपल अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी हैं। 72 वर्षीय एक्टर को आराध्या के साथ समय बिताना और उसकी 'होममैड' स्टोरी सुनना बहुत लुभाता है।

इसे भी पढ़ें: शूटिंग के लिए गए तो इस हीरो ने पूरा गांव ही रंगवा दिया!

बच्चन ने ब्लॉग पर लिखा, 'आराध्या को नॉन स्टाप बोलते हुए सुनना.. वो भी ढ़ेर सारे सवालों के साथ एक अलग ही अनुभव है। यह उसके साथ बिताया जाने वाला सर्वश्रेष्ठ समय होता है। उसकी 'होममैड स्टोरिज', वो क्या महसूूस करती हैं..उसके दोस्तों..उसके परिवार..उसके खिलौने..और उसके घर के बारे में। इन बातों को उससे सुनना जीवन के खुशनुमा पलों में से एक है जब तो वो इस वास्तविक दुनिया से रूबरू नहीं हो जाती।'

अभिषेक और ऐश्वर्या की शादी वर्ष 2007 में हुई थी, जबकि 'आराध्या' का जन्म वर्ष 2011 में हुआ था।

इसे भी पढ़ें: 'इंडियन वॉर हीरोज' पर तैयार होगी एक एनिमेटेड सीरीज