विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्‍वर्या राय की बेटी के चक्‍कर में आमिर के बेटे का हुआ ये हाल

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sun, 03 Jul 2016 05:02 PM (IST)

एक कबड्डी मैच में आजाद का ये हाल देखने को मिला। वो अपनी मां किरण राव से लगातार पूछते रहे कि उनकी दोस्‍त आराध्‍या कहां है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। जैसे बॉलीवुड स्टार्स आपस में अच्छे दोस्त होते हैं, वैसे ही उनके बच्चे भी एक दूसरे को पसंद करते हैं। अब ऐश्वर्या राय की बेटी आराध्या और आमिर खान के बेटे आजाद को ही ले लीजिए। सुनने में आया है कि आमिर के ये नवाबजादे इन दिनों खुश नहीं हैं और इसकी वजह हैं ऐश्वर्या की नटखट बेटी। जी हां, दरअसल आजाद इन दिनों आराध्या को मिस कर रहे हैं, क्योंकि वो अपनी मां के साथ न्यूयॉर्क में छुट्टियां मना रही हैं।

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के सेट पर हुई मौत, शोक में डूबी पूरी टीम

हाल ही में मुंबई में आयोजित एक कबड्डी मैच में आजाद का ये हाल देखने को मिला। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, वो अपनी मां किरण राव से लगातार पूछते रहे कि उनकी दोस्त आराध्या कहां है। हालांकि मैच के दौरान आराध्या के दादा यानि अमिताभ बच्चन ने आजाद को खुश रहने की पूरी कोशिश की, ताकि आराध्या की कमी ना खले। वो बच्चों की तरह फनी एक्टिविटी कर आजाद को बिजी रखने की कोशिश करने लगे और जल्द ही रणबीर कपूर भी उनका साथ देने आ गए।

शादी से पहले टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी आईसीयू में भर्ती!

आराध्या के पापा अभिषेक बच्चन भी आजाद को मनाने पहुंच गए। आपको बता दें कि दोनों परिवार वाले इस बात का पूरा ख्याल रखते हैं कि दोनों बच्चों को एक दूसरे के साथ समय बिताने का पूरा मौका मिले। दोनों बच्चे हाल ही में एक दूसरे की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए थे और मम्मी-पापा के साथ गेट-टुगेदर को एंज्वॉय किया था।

'बेईमान लव' का ट्रेलर में देखिए सनी लियोन का बोल्ड अंदाज