विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

करिश्‍मा कपूर से अब भी खफा हैं अभिषेक बच्चन!

By Monika SharmaEdited By:
Published: Thu, 14 May 2015 08:15 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 14 May 2015 09:02 AM (GMT+05:30)

अभिषेक बच्‍चन ने कभी करिश्‍मा कपूर के साथ जिंदगी बिताने के सपने देखे थे। लेकिन आज वह करिश्‍मा से बात ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिषेक बच्चन ने कभी करिश्मा कपूर के साथ जिंदगी बिताने के सपने देखे थे। लेकिन आज वह करिश्मा से बात करना भी गवारा नहीं समझते। जूनियर बच्चन को हाल ही में एक इवेंट के दौरान अपनी एक्स मंगेतर करिश्मा कपूर के साथ देखा गया। लेकिन उन्होंने वहां उनकी मां बबीता से बात की मगर करिश्मा को नजर अंदाज किया।

फोटोशूट के लिए फिर न्यूड हो गई ये एक्ट्रेस!

रविवार को मुंबई में हुए एक इवेंट के दौरान शशि कपूर को दादा साहब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया। यहां बॉलीवुड सेलेब्स के अलावा कपूर परिवार के सदस्य भी मौजूद थे। प्रत्यक्षदर्शियों की बात पर भरोसा किया जाए तो अभिषेक बच्चन ने एक्ट्रेस और उनकी एक्स मंगेतर करिश्मा कपूर को नजर अंदाज किया।

वहां मौजूद एक सदस्य ने बताया, 'कपूर परिवार के अनेक सदस्य सामने की पंक्ति में बैठे थे। इनमें बबीता, करिश्मा, नीतू कपूर के साथ ही सैफ अली खान भी शामिल थे। लेकिन जैसे ही वहां पर अभिषेक बच्चन पहुंचे उन्होंने सभी का अभिवादन किया केवल करिश्मा को छोड़कर।'

जिया खान केस में पंचोली के घरों पर सीबीआइ का छापा

बता दें कि अभिषेक और करिश्मा कपूर की सगाई साल 2002 में हुई थी। लेकिन कुछ ही महीनों में यह सगाई टूट गई थी। इस दौरान कई बातें निकलकर सामने आई थीं। हालांकि सही कारण आज भी रहस्य है। अभिषेक की बहन श्वेता पहले से ही कपूर परिवार का हिस्सा है। उन्होंने करिश्मा के कजन निखिल नंदा से शादी की है।

सूत्र ने बताया, ' एक समय ऐसा भी आया जब अभिषेक बिलकुल बबीता के आगे ही बैठे थे। दोनों ने लंबे समय तक बातचीत की। लेकिन इस दौरान भी किसी ने भी करिश्मा और अभिषेक को बात करते हुए नहीं देखा। जब तक मीडिया पर्सन वहां थे, तब तक तो बिलकुल नहीं।' अभिषेक से इस बारे में बात नहीं हो पाई।

कंगना रनोट करेंगी हिमाचल की सुंदरता का प्रचार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।