विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 10, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्रिकेट कमेंट्री को लेकर नर्वस हैं अमिताभ बच्‍चन

By rohit guptaEdited By:
Updated: Tue, 10 Feb 2015 12:12 PM (IST)

अमिताभ बच्‍चन 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाक वर्ल्‍ड कप मैच में लाइव कमेंट्री करेंगे, लेकिन वो इसको लेकर थोड़े नर्वस है। इस बात का खुलासा खुद उनके बेटे अभिषेक बच्‍चन ने किया है।

News Article Hero Image

मुंबई। अमिताभ बच्चन 15 फरवरी को होने वाले भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच में लाइव कमेंट्री करेंगे, लेकिन वो इसको लेकर नर्वस हैं। इस बात का खुलासा खुद उनके बेटे अभिषेक बच्चन ने किया है।

पढ़ें: अमिताभ बच्चन ने इस हीरोइन को वार्डरोब मालफंक्शन से बचाया

अमिताभ बच्चन एडिलेड में होने वाले भारत-पाक के मैच में हर्षा भोगले और कपिल देव जैसे दिग्गज कमेंटेटरों के साथ लाइव कमेंट्री करेंगे। अभिषेक बच्चन ने बताया, 'पापा से मैच की कमेंट्री सुनना बहुत मजेदार होगा। मैंने उनको रिहर्सल करते भी देखा। वो बहुत मेहनत कर रहे हैं और काफी नर्वस भी हैं, लेकिन मुझे लगता है कि ये बहुत रोमांचक होगा।'

पढ़ें: अमिताभ की भतीज ने गुपचुप इस अभिनेता से कर ली शादी

जूनियर बच्चन ने कहा कि उनके पिता की आवाज दुनिया की सबसे बेहतरीन आवाज है। आर बाल्कि के निर्देशन में बनी षमिताभ 6 फरवरी को रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन के अलावा साउथ के मशहूर एक्टर धनुष और कमल हासन की बेटी अक्षरा हासन भी लीड रोल में हैं। यह फिल्म तीन दिन में लगभग 13 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर चुकी है।

पढ़ें: इस अभिनेता के पास न टीवी है और न एसी