विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जॉन के साथ ऐसे 'हेरा फेरी' का मजा ले रहे अभिषेक

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Sat, 20 Jun 2015 09:01 PM (IST)

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन एक बार फिर जॉन अब्राहम के साथ नजर आने वाले हैं। अभिषेक बच्‍चन इन दिनों जॉन अब्राहम के साथ 'हेरा फेरी' के तीसरे सीक्‍वल के लिए शूटिंग कर रहे हैं। दोनों इससे पहले 'दोस्ताना' और 'धूम' में साथ काम कर चुके हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन एक बार फिर जॉन अब्राहम के साथ नजर आने वाले हैं। अभिषेक बच्चन इन दिनों जॉन अब्राहम के साथ 'हेरा फेरी' के तीसरे सीक्वल के लिए शूटिंग कर रहे हैं। दोनों इससे पहले 'दोस्ताना' और 'धूम' में साथ काम कर चुके हैं।

दो हीरोइनों के बीच किसिंग सीन वाला वीडियो हुआ वायरल

अभिषेक बच्चन ने शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर साझा की है। उन्होंने इस तस्वीर के नीचे लिखा है, 'मुंबई का माउंटेन। कभी-कभी इसे जॉन अब्राहम भी कहा जाता है।' ये रही वो तस्वीर।

आपको बता दें कि फिल्म हेरा फेरी-3 में नेहा शर्मा, केके मेनन, सुनील शेट्टी और परेश रावल भी अहम भूमिकाओं में हैं। इस फिल्म के पहले सीक्वल को प्रियदर्शन ने निर्देशित किया था, वहीं दूसरे और तीसरे सीक्वल के निर्देशन की बागडोर नीरज वोहरा ने संभाली है। इससे पहले के दोनों सीक्वल में अक्षय कुमार भी फिल्म का अहम हिस्सा थे। देखते हैं इस बार जॉन अब्राहम और अभिषेक बच्चन की जोड़ी क्या गुल खिलाती है।

सलमान खान को इस फिल्म से निकाल दिया था करण जौहर ने