विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 07, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Exclusive: बच्चन उपनाम को लेकर शुरू हुए विवाद पर अभिषेक की सफाई

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Tue, 07 Feb 2017 01:29 PM (IST)Updated: Tue, 07 Feb 2017 01:35 PM (IST)

एक कार्यक्रम में जागरण डॉट कॉम संवाददाता रूपेशकुमार गुप्ता ने जब अभिषेक से इस बारे में पूछा तो अभिषेक ने ...और पढ़ें

Exclusive: बच्चन उपनाम को लेकर शुरू हुए विवाद पर अभिषेक की सफाई
Exclusive: बच्चन उपनाम को लेकर शुरू हुए विवाद पर अभिषेक की सफाई

रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। अभिषेक बच्चन ने अपने जन्मदिन के मौके पर पिता अमिताभ बच्चन के लिखे ब्लॉग में बच्चन उपनाम को लेकर चल रही गलत चर्चाओं पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इसका गलत मतलब निकाला जा रहा है।

पिछले रविवार को अभिषेक बच्चन का जन्मदिन था। इस मौके पर अमिताभ बच्चन ने ब्लॉग पोस्ट किया था। अभिषेक बच्चन का 40 जन्मदिन उस वक्त सुर्खियों में आ गया जब अमिताभ बच्चन के अभिषेक को लेकर लिखे एक ब्लॉग पोस्ट ने वायरल होना शुरू कर दिया। जिसका यह अर्थ निकाला जा रहा था कि अमिताभ बच्चन की संतान होने के चलते अभिषेक 'बच्चन' उपनाम के बोझ तले दबे हुए है। सोमवार को हुए एक कार्यक्रम में जागरण डॉट कॉम संवाददाता रूपेशकुमार गुप्ता ने जब अभिषेक से इस बारे में पूछा तो अभिषेक ने बड़े ही सलीके से कहा कि पापा के लिखे पोस्ट का गलत अर्थ निकाला गया। उन्होंने कहा कि पापा अमिताभ बच्चन ने ऐसा बिलकुल भी नहीं लिखा है और जो आप पूछ रहे है वह तो बिलकुल भी नहीं लिखा है।

बॉलीवुड हुआ होलियाना , जॉली के बाद बद्री ने मारी बलम पिचकारी

इस मौके पर अभिषेक ने यह भी माना कि उनके जन्मदिन पर उन्हें लोगों का ढेर सारा प्यार और स्नेह प्राप्त हुआ है। वैसे अभिषेक कई मौकों पर मान चुके हैं कि वो बच्चन उपनाम के साथ अपनी मेहनत के बल पर इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।