विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिषेक बच्चन को पसंद आया अपनी अगली फ़िल्म का Idea, ये हैं डायरेक्टर

By मनोज वशिष्ठEdited By:
Published: Mon, 27 Mar 2017 01:03 PM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 01:43 PM (IST)

अभिषेक बच्चन आख़िरी बार हाउसफुल 3 में पर्दे पर दिखाई दिए थे। सोलो लीड रोल वाली फ़िल्में ना मिलने और ...और पढ़ें

अभिषेक बच्चन को पसंद आया अपनी अगली फ़िल्म का Idea, ये हैं डायरेक्टर
अभिषेक बच्चन को पसंद आया अपनी अगली फ़िल्म का Idea, ये हैं डायरेक्टर

मुंबई। अभिषेक बच्चन के फ़ैंस के लिए एक ख़ुशख़बरी है। उनकी अगली फ़िल्म के बारे में पता चल गया है। जूनियर बच्चन एक थ्रिलर फ़िल्म करने जा रहे हैं, जिसे निशीकांत कामत डायरेक्ट कर रहे हैं। 

इस फ़िल्म से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अभिषेक को फ़िल्म का आइडिया पसंद आया है और वो इसको लेकर काफी उत्साहित हैं। इस तरह की फ़िल्म उन्होंने आज तक नहीं की है। फ़िल्म के लिए अभिषेक को अलग से कुछ ख़ास तैयारी नहीं करनी पड़ेगी। पीटीआई के मुताबिक़, सूत्र ने बताया कि फ़िल्म की शूटिंग मई से शुरू होगी और सर्दियों में रिलीज़ की जाएगी। फ़िल्म की शूटिंग दो शेड्यूल्स में पूरी की जाएगी। ग़ौरतलब है कि अभिषेक बच्चन आख़िरी बार हाउसफुल 3 में पर्दे पर दिखाई दिए थे। सोलो लीड रोल वाली फ़िल्में ना मिलने और चलने की वजह से अभिषेक काफी अर्से से मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट्स कर रहे हैं। 

इसे भी पढ़ें- परिणीति चोपड़ा और डायरेक्टर शशांक खेतान के बीच है ये संबंध

आख़िरी बार वो ऑल इज़ वेल में बतौर सोलो लीड एक्टर दिखाई दिए, मगर फ़िल्म फ्लॉप रही। वहीं डायरेक्टर निशीकांत कामत की पिछली थ्रिलर फ़िल्में मदारी और रॉकी हैंडसम हैं, जो 2016 में आई थीं। हालांकि ये दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस के हिसाब से मुनाफ़े का सौदा नहीं रहीं थीं। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।