विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिषेक बच्‍चन के नए फ्लैट की कीमत उड़ा देगी आपके होश!

By rohit guptaEdited By:
Published: Fri, 16 Jan 2015 11:02 AM (GMT+05:30)Updated: Fri, 16 Jan 2015 03:17 PM (GMT+05:30)

वैसे तो अक्सर बॉलीवुड सितारे महंगे बंगले और फ्लैट खरीदने को लेकर चर्चाओं में रहते हैं लेकिन अभिषेक बच्चन ने ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। वैसे तो अक्सर बॉलीवुड सितारे महंगे बंगले और फ्लैट खरीदने को लेकर चर्चाओं में रहते हैं लेकिन अभिषेक बच्चन ने हाल ही में जिस फ्लैट को बुक किया है, उसकी कीमत जानकर आप दंग रह जाएंगे। वर्ली में खरीदे गए इस फ्लैट की कीमत 41.14 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

बिग बी के पास ओबामा से मिलने की भी फुर्सत नहीं!

3,875 वर्ग फुट के इस फ्लैट का रेट 1.06 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट है। ये फ्लैट वर्ली के ऐनी बेसेंट रोड में स्थित स्काईलार्क अपार्टमेंट के 37वें फ्लोर पर है। पांच बेडरूम वाले इस फ्लैट में एक फैमिली रूम, डाइनिंग रूम, लिविंग रूम, वेट एंड ड्राई किचन और चारों तरफ 20 फुट का टैरेस होगा।

फिलहाल इसे बनाने का काम जारी है।

'बदलापुर' में वरुण धवन और यामी गौतम का लिप-लॉक

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।