विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 18, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिषेक बच्चन-'हां, मैं तलाक ले रहा हूं, लेकिन..'

By Edited By:
Updated: Sun, 18 May 2014 09:29 AM (IST)

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की खबरों को लेकर जो अटकलें चल रही थीं, उन पर जूनियर बच्चन ने ट्वीट करके विराम लगा दिया। अभिषेक ने बड़े ही मजेदार तरीके से इन खबरों को उड़ाने वाले लोगों को जवाब दिया।

News Article Hero Image

मुंबई। अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के तलाक की खबरों को लेकर जो अटकलें चल रही थीं, उन पर जूनियर बच्चन ने ट्वीट करके विराम लगा दिया। अभिषेक ने बड़े ही मजेदार तरीके से इन खबरों को उड़ाने वाले लोगों को जवाब दिया।

अभिषेक बच्चन ने ट्वीट किया, 'ओके..हां मैं मानता हूं कि मैं तलाक ले रहा हूं। धन्यवाद, मुझे ये जानकारी देने के लिए। क्या आप मुझे अब ये भी बताएंगे कि मैं दूसरी शादी कब कर रहा हूं? धन्यवाद।'

पिछले कई दिनों से ऐसी खबरें चल रही थीं कि सात साल की शादीशुदा जिंदगी के बाद अभिषेक और ऐश्वर्या तलाक ले सकते हैं। हालांकि अभी तक ऐश्वर्या ने इन खबरों पर कोई टिप्पणी नहीं की है।