विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

टीवी शो में रोल दिलाने के बहाने एक्टर अनिकेत ने किया मॉडल का रेप

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Mon, 01 Aug 2016 01:25 PM (IST)

मॉडल से रेप के आरोप में एक्टर अनिकेत दा को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां उन्हें 6 अगस्त तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। बंगाल के एक्टर और फोटोग्राफर अनिकेत दा पर एक मॉडल ने बलात्कार और ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है, जिसके बाद शनिवार को पुलिस ने एक्टर को कोलकाता स्थित उनके आवास से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने एक्टर को 6 अगस्त तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा गया है।

ये क्या, बिना शादी मां बनना चाहती हैं मौनी रॉय

रिजेंट पार्क पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, 20 साल की मॉडल को मेडिकल टेस्ट के लिए भेजा गया था, जिसमें सामने आया है कि उनके साथ शारीरिक संबंध बनाया गया है।

रितिक की 'मोहनजो दारो' को मिली सेंसर बोर्ड की हरी झंडी

पुलिस ने बताया कि 30 वर्षीय अनिकेत दा को मॉडल की शिकायत के आधार पर दक्षिण कोलकाता स्थित उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया है। मॉडल ने अनिकेत पर उससे बलात्कार करने और उसके बाद उसकी तस्वीरों के आधार पर उसे ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है।