विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, दीपिका ने हॉलीवुड फिल्म के लिए कहां बनवाया टैटू

By Tilak RajEdited By:
Published: Thu, 18 Feb 2016 08:08 AM (GMT+05:30)Updated: Thu, 18 Feb 2016 08:34 AM (GMT+05:30)

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड फिल्म 'ट्रिपल एक्स रिटर्न्स ऑफ जेंडर केज' के लिए एक टैटू भी बनवाया है। ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं जो कि कनाडा में चल रही है। यह फिल्म है 'ट्रिपल एक्स रिटर्न्स ऑफ जेंडर केज'। इस फिल्म में दीपिका के साथ विन डीजल भी नजर आएंगे।

दीपिका ने फिल्म के लिए एक टेम्पररी टैटू बनवाया है। बाजू पर बनवाए गए इस टैटू के साथ दीपिका की एक तस्वीर फिल्म के डायरेक्टर डीजे करुसो ने सोशल मीडिया पर शेयर भी की है।

इस फोटो में दीपिका के साथ चाइनीज और कनाडियन स्टार क्रिस वू भी नजर आ रहे हैं। इस फोटो का कैप्शन करुसो ने लिखा, 'क्रिस वू, दीपिका पादुकोण और मैं 'ट्रिपल एक्स' के लिए पोज कर रहे हैं। इन दोनों को सेट पर देखना उत्साह से भर देने वाला है।'

फोटो में भी डीजे करुसो का उत्साह देखा जा सकता है।

बता दें कि दीपिका के सितारे इन दिनों बुलंदी पर हैं। बॉलीवुड में वह टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं। उनकी पिछली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' को बॉक्स ऑफिस पर बढि़या रिस्पॉन्स मिला। अब वो हॉलीवुड फिल्म में काम कर रही हैं।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।