विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राधिका आप्‍टे बोलीं, मैंने न्‍यूड वीडियो पर नहीं की कोई टिप्‍पणी

By Tilak RajEdited By:
Updated: Fri, 01 May 2015 12:36 PM (IST)

एक्‍ट्रेस राधिका आप्‍टे का कहना है कि उन्‍होंने 'न्‍यूड वीडियो क्लिप' कंट्रोवर्सी पर कोई टिप्‍पणी नहीं की है। अनुराग कश्‍यप की एक शॉर्ट फिल्‍म की क्लिप पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसमें राधिका कपड़े उतारते हुए नजर आ रही हैं।

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस राधिका आप्टे का कहना है कि उन्होंने 'न्यूड वीडियो क्लिप' कंट्रोवर्सी पर कोई टिप्पणी नहीं की है। अनुराग कश्यप की एक शॉर्ट फिल्म की क्लिप पिछले दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी, जिसमें राधिका कपड़े उतारते हुए नजर आ रही हैं।

अपना 'न्यूड वीडियो' देख राधिका आप्टे को आई हंसी!

राधिका ने बुधवार को माइक्रो ब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर लिखा, 'मैं साफ कर देना चाहती हूं कि मैंने 'न्यूड वीडियो क्लिप' के बारे में कोई बयान किसी न्यूज एजेंसी को नहीं दिया है।'

राधिका आप्टे के बाद अब अनुष्का का एमएमएस व्हाट्सअप पर हुआ वायरल!

दरअसल, एक वेबसाइट ने दावा किया था कि राधिका आप्टे ने अपनी न्यूड वीडियो क्लिप पर टिप्पणी की है। वेबसाइट के मुताबिक राधिका ने कहा, 'मैंने इस न्यूड वीडिया क्लिप को देखा और मुझे हंसी आ गई, ये असल में बहुत फनी है। मैं इन दिनों काफी व्यस्त हूं और इन बातों में अपना कीमती समय बर्बाद नहीं करना चाहती। मुझे और मेरे परिवार को ऐसी चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ता। इसलिए मैं इस 'न्यूड वीडियाे' के लीक होने से बिल्कुल भी परेशान नहीं हूं।'