विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 26, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अब चंदू मेट सेजल, कपिल शर्मा के साथी संग ये खूबसूरत हसीना

By Rahul soniEdited By:
Published: Wed, 26 Jul 2017 06:10 PM (IST)Updated: Sun, 06 Aug 2017 08:44 AM (IST)

चंदन प्रभाकर की डायरेक्शनल डेब्यू फिल्म में दिखाई देंगी ये ब्यूटीफुल एक्ट्रेस।

अब चंदू मेट सेजल, कपिल शर्मा के साथी संग ये खूबसूरत हसीना
अब चंदू मेट सेजल, कपिल शर्मा के साथी संग ये खूबसूरत हसीना

मुंबई। ''द कपिल शर्मा'' शो का चंदू चायवाला मतलब कॉमेडियन चंदन प्रभाकर डायरेक्शनल डेब्यू करने जा रहे हैं। खास बात यह है कि, इस फिल्म के लिए उन्होंने सेजल शर्मा को साइन किया है। 

कॉमेडियन चंदन प्रभाकर अपनी बेहतरीन कॉमेडी से सबको हंसाते हैं। अब वो डायरेक्शन की दुनिया में भी कदम रखने वाले हैं। चंदन एक पंजाबी फिल्म डायरेक्ट कर रहे हैं जिसका नाम अभी तक तय नही हुआ है। लेकिन सबसे खास बात यह है कि, इस फिल्म के लिए उन्होंने सेजल शर्मा को साइन किया है। सेज़ल शर्मा इससे पहले बॉलीवुड फिल्म में वीर दास और सोहा अली खान के साथ नज़र आ चुकी हैं। फिल्म के बारे में आपको बता दें कि यह कॉमेडी-लव स्टोरी फिल्म होगी जिसमें सेजल इंडो-कैनेडियन लड़की का किरदार निभाएंगी। 

यह भी पढ़ें: एक बार फिर आ रहे हैं ट्यूबलाइट वाले क्यूट और मस्तीखोर मतिन रे टैंगु

इस बारे में सेजल शर्मा ने कहा कि, "मैं चंदन को कुछ दिनों से जानती हूं। पर जो लोग उन्होंने ज्यादा समय से जानते हैं वो इस बात से सहमत होंगे कि वो परफेक्शनिस्ट हैं। हो सकता है कि इस रोल के लिए मेरा नाम उनके माइंड में पहले से हो, लेकिन फिर भी मैंने अॉडिशन दिए और फिर सिलेक्ट हुई। अगस्त में मैं इस फिल्म की शूटिंग में शामिल होंगी।''

बताते चलें कि, इस साल सेजल की दो फिल्में रिलीज़ होने वाली हैं। इसमें से एक 'जीपीएल' है जिसे कान फिल्म फेस्ट में पिछले साल दिखाया गया था । यह फिल्म अक्टूबर में रिलीज़ होगी। 

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।