विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 08, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पति का मर्डर करने वाली हीरोइन गिरफ्तार, पॉर्न फिल्म का था दबाव

By Edited By:
Updated: Mon, 08 Sep 2014 09:09 AM (IST)

आठ महीने पहले चेन्नई में पति का कत्ल करके फरार होने वाली एक्ट्रेस को आखिरकार पुलिस ने बेंगलूर से गिरफ्तार कर लिया। 22 वर्षीय श्रुति

News Article Hero Image

बेंगलूर। आठ महीने पहले चेन्नई में पति का कत्ल करके फरार होने वाली एक्ट्रेस को आखिरकार पुलिस ने बेंगलूर से गिरफ्तार कर लिया। 22 वर्षीय श्रुति चंद्रलेखा नाम की इस साउथ इंडियन हीरोइन का आरोप है कि उसका 35 वर्षीय पति उस पर पॉर्न फिल्म में काम करने का दबाव बना रहा था।

पुलिस ने तीन दिन पहले श्रुति को गिरफ्तार किया था। पुलिस का कहना है कि श्रुति चंद्रलेखा ने अपने दो साथियों की मदद से अपने पति एस रोनाल्डो पीटर प्रिंत्सो का कत्ल किया था। पुलिस ने जनवरी में उसके पांच साथियों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस के मुताबिक कन्नड़ और तमिल फिल्मों में काम कर चुकी श्रुति ने अपने साथियों की मदद से पति की लाश को ठिकाने लगा दिया था।

श्रुति ने अपने पहले पति से अलग होकर प्रिंत्सो से दूसरी शादी की थी। प्रिंत्सो ने नया बिजनेस किया था, जिसमें उसको घाटा हो गया था। उस पर पार्टनरों का पैसा लौटाने का दबाव था। पैसा लौटाने के दबाव में उसने पॉर्न फिल्म बनाने का फैसला किया और चंद्रलेखा पर इस फिल्म में काम करने का दबाव बनाने लगा। एक जांच अधिकारी के मुताबिक प्रिंत्सो चंद्रलेखा को ग्रुप सेक्स का हिस्सा बनाना चाहता था, लेकिन उसने इससे साफ इंकार कर दिया था।

इसी के बाद चंद्रलेखा ने प्रिंत्सो को जान से मारने की साजिश रची। चंद्रलेखा ने 18 जनवरी को प्रिंत्सो को दूध में मिलाकर जहर दिया और उसके बेहोश होते ही गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। उसने साथियों की मदद से प्रिंत्सो का शव जमीन में गाड़ दिया। प्रिंत्सो के लापता होने पर उनके भाई ने पुलिस में शिकायत की थी और पुलिस ने शक के आधार पर चंद्रलेखा के साथी प्रिन्सन को पकड़ा तो उसने पुलिस के सामने सब कुछ उगल दिया।

पढ़ें: सेक्‍स रैकेट में अभिनेत्री गिरफ्तार

पढ़ें: इस हॉट वीडियो से बड़े पर्दे पर आग लगाएंगी सुरवीन चावला