विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 25, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मोदी की ट्विटर पर आलोचना करने पर इस हीरोइन को पड़ी गालियां

By Edited By:
Published: Sun, 25 May 2014 09:03 AM (IST)Updated: Sun, 25 May 2014 09:13 AM (IST)

तनु वेड्स मनु और रांझणा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री स्वरा भास्कर को नरेंद्र मोदी की जीत पर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। तनु वेड्स मनु और रांझणा जैसी फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री स्वरा भास्कर को नरेंद्र मोदी की जीत पर ट्वीट करके 2002 दंगों की याद दिलाना भारी पड़ गया। स्वरा भास्कर ने जैसे ही ट्विटर पर मोदी के खिलाफ ट्वीट किया, उन्हें मोदी समर्थकों के गुस्से का शिकार होना पड़ा।

स्वरा के इस ट्वीट के बाद लोगों ने उनके ट्विटर अकाउंट पर उनके खिलाफ ट्वीट करके अपनी भड़ास निकालनी शुरू कर दी। बताया जाता है कि कुछ ट्वीट तो बहुत भद्दे थे, जिनमें गाली-गलौज वाली भाषा का इस्तेमाल किया गया था। स्वरा पर पर्सनल कमेंट भी किए गए।

इन्हीं में से एक पर्सनल कमेंट के जवाब में स्वरा ने ट्वीट किया, 'नहीं, मेरा कोई मुस्लिम बॉयफ्रेंड नहीं है। मेरे पास दिमाग है, शिक्षा है और सोचने का नजरिया है।'

वैसे आपको बता दें कि स्वरा को रांझणा फिल्म के लिए बेस्ट सपोर्टिग एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड मिल चुका है। हाल में वे श्याम बेनेगल के संविधान: मेकिंग ऑफ द इंडियन कॉन्सिटीट्यूशन में नजर आई थीं।

क्लिक करके जानिए मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आएंगे कौन-कौन से फिल्मी सितारे?

पढ़ें: कॉन में मोदी की तारीफ में ऐश्वर्या ने क्या कहा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।