विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 16, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इसलिए सोनम और जैकलीन के बीच है गहरी दोस्ती

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sun, 16 Aug 2015 12:17 PM (IST)

कहा जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री के दो एक्ट्रेसिस कभी भी अच्छी दोस्त नहीं हो सकती। और अगर अच्छी दोस्त हैं भी तो ज्यादा समय तक रह नहीं सकती। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस और सोनम कपूर के बीच भी आजकल काफी अच्छी दोस्ती हो गई है। जैकलीन का मानना है कि

News Article Hero Image

मुंबई। कहा जाता है कि फिल्म इंडस्ट्री के दो एक्ट्रेसिस कभी भी अच्छी दोस्त नहीं हो सकती। और अगर अच्छी दोस्त हैं भी तो ज्यादा समय तक रह नहीं सकती। एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस और सोनम कपूर के बीच भी आजकल काफी अच्छी दोस्ती हो गई है।

क्या मल्लिका से उनका टाइटल छीन पाएंगी कट्रीना?

जैकलीन का मानना है कि बॉलीवुड में एक्ट्रेसिस एक-दूसरे की अच्छी दोस्त इसलिए नहीं बन पाती क्योंकि वो असुरक्षा से घिरी होती हैं।

जैकलीन ने कहा, 'अगर आप असुरक्षित महसूस करते हैं तो आप कभी किसी के दोस्त नहीं बन सकते। मुझे सोनम कपूर बेहद पसंद हैं क्योंकि न ही सोनम असुरक्षित महसूस करती हैं और न ही मैं ऐसा महसूस करती हूं। वो आत्मविश्वासी हैं और इंटेेलिजेंट हैं जिन्होंने अब तक अपनी जिंदगी में बहुत कुछ हासिल कर लिया है। मुझे उनके साथ अच्छा लगता है।'

आजकल कई फिल्मी सितारे अपनी क्लोदिंग लाइन लॉन्च कर रहे हैं, फिर बात चाहे आलिया भट्ट की हो, सोनम कपूर की हो, रितिक रोशन की हो, अक्षय कुमार की हो या फिर यो यो हनी सिंह की हो। लेकिन जैकलीन की ऐसी कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, 'मैं कभी भी क्लोदिंग लाइन में नहीं आउंगी। वो सोनम का काम है, मेरा नहीं।'

क्या टाइगर श्रॉफ की लेडी लव की तरह दिखती हैं श्रद्धा कपूर?