विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 08, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कटरीना कैफ़ समेत ये 5 एक्ट्रेसेस जब पब्लिक प्लेस में हुईं Molestation की शिकार, देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Thu, 08 Jun 2017 01:31 PM (IST)Updated: Thu, 29 Jun 2017 09:48 AM (IST)

हाल ही में सोनम कपूर ने एक टॉक शो में यह कह कर सबको चौंका दिया था कि जब वो ...और पढ़ें

कटरीना कैफ़ समेत ये 5 एक्ट्रेसेस जब पब्लिक प्लेस में हुईं Molestation की शिकार, देखें तस्वीरें
कटरीना कैफ़ समेत ये 5 एक्ट्रेसेस जब पब्लिक प्लेस में हुईं Molestation की शिकार, देखें तस्वीरें

मुंबई। आये दिन लड़कियों के साथ छेड़-छाड़ और मोलेस्टेशन की ख़बरें आती रहती हैं। छोटी-छोटी बच्चियों से लेकर बुजुर्ग महिलाओं तक के साथ इस तरह की घिनौनी हरक़तें करने से लोग बाज नहीं आते। आप यह जानकर दंग रह जायेंगे कि बॉलीवुड में भी ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं जो सरेआम पब्लिक प्लेस पर मोलेस्टेशन का शिकार हुईं हैं।

नगमा: एक्ट्रेस नगमा जो अब पॉलिटिक्स में भी सक्रिय हैं उनके साथ एक बार पब्लिक प्लेस में कुछ आपत्तिजनक हरकत की ख़बर आई थी। दरअसल हुआ यह था कि नगमा मेरठ (उत्तर-प्रदेश) में जब एक चुनाव प्रचार के दौरान लोगों के बीच थीं तो उसी भीड़ का फायदा उठाकर कुछ अज्ञात लोगों ने उन्हें मोलेस्ट किया था। इस बात से नगमा काफी भड़क गयीं थीं।

यह भी पढ़ें: जब डिनर पर मिले सारा अली ख़ान, अमृता सिंह और सुशांत सिंह राजपूत, देखें तस्वीरें

मिनिषा लांबा: एक्ट्रेस और मॉडल मिनिषा लांबा को भी एक बार गोवा के बीच पर मोलेस्टेशन का शिकार होना पड़ा है। ख़बर आई थी कि जब वो एक फोटोशूट के लिए गोवा में शूट कर रही थीं तो कुछ लोगों ने उन्हें आपत्तिजनक ढंग से छुआ। इस घटना के बाद मिनिषा काफी सहम गयीं थीं।

कोएना मित्रा: कोएना मित्रा भी मोलेस्टेशन का शिकार हुई हैं। एक फाइव स्टार होटल की न्यू इयर पार्टी के दौरान उनके साथ यह घिनौनी हरकत हुई थी। यह इंसिडेंट उनके लिए काफी चौंकाने वाला था और वो बहुत दुखी हुईं थीं। बाद में इस इशू को मीडिया ने खूब उछाला और उस आदमी को आखिरकार गिरफ़्तार किया गया जिसने कोएना के साथ ऐसी हरकत की थी।

यह भी पढ़ें: 16 साल की इस एक्ट्रेस को देख जब राजेश खन्ना हो गए थे बेचैन, जानिये 7 दिलचस्प बातें

सुष्मिता सेन: विश्व सुन्दरी और एक्ट्रेस सुष्मिता सेन एक बार जब किसी ज्वेलरी स्टोर के उद्घाटन समारोह में पहुंची तो बाहर मौजूद पब्लिक ने उन्हें घेर लिया। लेकिन, उसी दौरान कुछ मनचलों ने भीड़ का फायदा उठाकर उनके शरीर को गलत तरीके से टच किया।

कटरीना कैफ़: आपको बता दें, कटरीना कैफ़ के साथ भी यह शर्मनाक इंसिडेंट हो चुका है। साल 2005 में जब कटरीना कैफ़ दुर्गा पूजा में शामिल होने के लिए कोलकाता पहुंची तो वहां इतनी भीड़ थी कि कटरीना की सिक्योरिटी भी उन्हें ठीक से प्रोटेक्ट नहीं कर पाई। नतीजतन मौके का फायदा उठाते हुए पब्लिकली कुछ मनचलों ने उनके शरीर पर हाथ फेर दिया था। इस घटना के बाद कटरीना काफी दिनों तक आहत रहीं।

यह भी पढ़ें: श्री देवी समेत ये 7 एक्ट्रेसेस शादी से पहले ही बनी मा,देखें तस्वीरें 

यह तो बात हुई ऐसी 5 एक्ट्रेसेस की जो पब्लिकली मोलेस्टेशन का शिकार हो चुकी हैं। लेकिन, वास्तव में यह आंकड़े और भी कहीं ज्यादा होंगे! बता दें, कि हाल ही में सोनम कपूर ने एक टॉक शो में यह कह कर सबको चौंका दिया था कि जब वो यंग थीं तो उन्हें भी मोलेस्टेशन का शिकार होना पड़ा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।