Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 28, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इन तस्वीरों संग जानें खूबसूरत अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का दिलचस्प सफर

    By Hirendra JEdited By:
    Updated: Mon, 30 Oct 2017 12:15 PM (IST)

    शाही परिवार में जन्मीं अदिति राव हैदरी का फ़िल्मी सफर है बेहद दिलचस्प! ...और पढ़ें

    इन तस्वीरों संग जानें खूबसूरत अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का दिलचस्प सफर
    इन तस्वीरों संग जानें खूबसूरत अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का दिलचस्प सफर

    मुंबई। बॉलिवुड अभिनेत्री अदिति राव हैदरी ने इस साल अपना 32 वां जन्मदिन मनाया। उनका जन्म 28 अक्तूबर 1986 को हैदराबाद, तेलांगना के एक शाही परिवार में हुआ था। एक राजघराने परिवार से लेकर उनका बॉलीवुड तक का सफर काफी रोचक रहा है। आइए जानते हैं उनकी इस यात्रा के बारे में!

    अदिति जब दो साल की ही थी तभी उनके माता पिता के बीच डिवोर्स हो गया था। अदिति उसके बाद अपनी मां के साथ ही रहीं। यहां यह बता दें कि आमिर ख़ान की पत्नी किरण राव अदिति राव की ममेरी बहन हैं। बहरहाल, अदिति ने अपनी स्कूली शिक्षा आन्ध्रप्रदेश में ही पूरी की और उसके बाद उन्होंने दिल्ली के लेडी श्री राम कॉलेज से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की।

     

    हैदरी ने अपना फ़िल्मी सफर साल 2007 में तमिल फ़िल्म 'श्रृंगारम' से शुरू किया, जिसे तीन नेशनल अवार्ड समेत भरपूर सराहना मिली। हालांकि, थियेटर में अदिति की पहली रिलीज़ फ़िल्म थी 'प्रजापति' (2006) जो कि एक मलयालम फ़िल्म थी।

    राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फ़िल्म 'दिल्ली 6' (2009) में सहायक अभिनेत्री के रूप में अदिति के हिंदी फ़िल्मों का सफर शुरू हुआ। लेकिन, अदिति को पहचान 2011 में आई फ़िल्म 'ये साली ज़िंदगी' और 'रॉकस्टार' से मिली!

    2009 में ये ख़बर आई कि अदिति ने टीवी एक्टर सत्यदीप मिश्रा से शादी की है। लेकिन, साल 2012 तक अदिति इस शादी से इंकार करती रहीं। साल 2013 में एक इंटरव्यू में उन्होंने स्वीकार किया था कि अब उनका डिवोर्स हो चुका है।

    हाल में संजय दत्त के साथ 'भूमि' में नज़र आने वाली अदिति ने 'फ़ितूर', 'मर्डर 3', 'खूबसूरत' जैसी कई फ़िल्मों में दिखी हैं पर संयोग से उनकी कोई फ़िल्म हिट नहीं हो पाई है।

    खबरें और भी