विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

...तो इन मोहतरमा को कैमरे के सामने होना है बेशर्म!

By Test1 Test1Edited By:
Published: Thu, 12 Mar 2015 11:14 AM (IST)Updated: Thu, 12 Mar 2015 04:16 PM (IST)

बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने कहा है कि उन्हें कैमरे से डर नहीं लगता, बल्कि वे तो पूरी तरह ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने कहा है कि उन्हें कैमरे से डर नहीं लगता, बल्कि वे तो पूरी तरह से बेशर्म हो जाना पसंद करेंगी। अब ये तो फिल्मकारों के ऊपर हैं कि वे अदिति से क्या करवाना चाहते है। अदिति ने तो अपनी तरफ से सिग्नल दे दिया है।

अदिति ने पत्रकारों को बताया, 'सुधीर मिश्रा (निर्देशक) ने एक बार मुझसे कहा था कि मैं बहुत ही आम लड़की की तरह दिखती हूं, इसलिए मुझे कैमरे के सामने बिंदास हो जाना चाहिए। तो मैं भी कैमरे के सामने शर्माना नहीं चाहती। बल्कि मैं तो पूरी तरह बेर्शम हो जाना पसंद करूंगी।'

अदिति आजकल सुधीर मिश्रा की फिल्म 'देवदास' की शूटिंग में व्यस्त है। 'देवदास' को सुधीर मिश्रा माडर्न जमाने के लिए एक बार फिर बना रहे है। अब जब फिल्म की हीरोइन ने बड़ी बेबाकी से कैमरे के सामने बिल्कुल बिंदास होने का ऐलान कर दिया है, तो अंदाजा लगाना मुश्किल नहीं है कि यह फिल्म कितनी बोल्ड होगी।

अदिति अपनी साथी अभिनेत्री शाहजहां पदमसी के साथ एक निजी समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली आई थीं। अदिति अब तक 'दिल्ली 6', 'ये साली जिन्दगी' और 'रॉकस्टार' में नजर आई हैं।

अब वो हिन्दी फिल्म में हर किस्म के रोल निभाने के तैयार हैं। अदिति का कहना है कि किसी फिल्म में उनका रोल चाहे कितना भी बोल्ड या सेक्सी क्यों ना हो, उसे करना वे जरूर पसंद करेंगी।

अदिति ने कहा, 'सेक्स हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है। इसलिए उसे पर्दे पर निभाने में मुझे कोई परेशानी नहीं है। हां सेक्स वाले सीन करने वक्त कलाकारों के बीच आपस में लगाव होना जरुरी है।'

उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म चुनते वक्त वो उसकी विषय वस्तु पर खास ध्यान देती है। उन्होंने कहा कि वे ऐसी फिल्मे ही चुनती है जो मुद्दों पर आधारित हो। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वे मेनस्ट्रीम की फिल्मों में भी काम करना चाहेंगी।

'एक पहेली लीला' के सेट पर...

जानिए, किसको-किसको मिला 'घंटा'.

सलमान ने बहन को दिया ये खास...

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।