विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 28, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आदित्य पंचोली ने खोया आपा, पड़ोसी को मारा घूंसा

By Edited By:
Updated: Sat, 29 Jun 2013 05:26 PM (IST)

नई दिल्ली। अभिनेता आदित्य पंचोली और उनके बेटे सूरज पंचोली की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। यहां सूरज की न्यायिक हिरासत की तारीख बढ़ा ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अभिनेता आदित्य पंचोली और उनके बेटे सूरज पंचोली की मुश्किलें खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं। यहां सूरज की न्यायिक हिरासत की तारीख बढ़ा दी गई है और उधर आदित्य पंचोली पर अपने ही पड़ोसी को घूंसा मारने का केस दर्ज हो गया है। एक बार फिर आदित्य अपना आपा खोते हुए नजर आए। हालांकि पुलिस ने इस मामले में आदित्य की गिरफ्तारी नहीं की है।

बताया जाता है कि आदित्य पंचोली ने पिछले दिनों अपने मुंबई स्थित घर के पास पार्किग को लेकर अपने पड़ोसी भार्गव पटेल के साथ झगड़ा कर लिया। सिर्फ झगड़ा ही नहीं किया उन्होंने उसे घुसा भी मारा। जिसके बाद पटेल ने वरसोवा पुलिस स्टेशन में आदित्य के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। यह पहली बार नहीं हुआ है जब आदित्य ने अपना आपा खोया है, इससे पहले भी पटेल के साथ आदित्य की झड़प हो चुकी है। लेकिन उस वक्त भी पुलिस ने पटेल की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की थी।

गौरतलब है कि सूरज पंचोली पहले से ही जिया खान के मौत मामले में जेल में बंद हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर