विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 11, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

एक साल तक लिवइन में रहे थे जिया और सूरज

By Edited By:
Published: Tue, 11 Jun 2013 10:55 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jun 2013 09:07 AM (IST)

जिया की मां राबिया के मुताबिक सूरज पंचोली और उनकी बेटी एक साल तक लिवइन रिलेशनशिप में रहे थे। अभिनेता ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। अभिनेत्री जिया खान की मां राबिया के मुताबिक सूरज पंचोली और उनकी बेटी एक साल तक लिवइन रिलेशनशिप में रहे थे। अभिनेता आदित्य पंचोली और जरीना वहाब के बेटे सूरज को जिया खान की मौत के मामले में सोमवार रात गिरफ्तार किया गया था। मंगलवार को निचली अदालत ने सूरज पंचोली को 13 जून तक की पुलिस हिरासत में भेज दिया।

पढ़ें: सलमान को सौंपा गया था जिया-सूरज के ब्रेकअप का जिम्मा

राबिया ने पुलिस को बताया कि सूरज ने जिया से शादी का वादा करने के बावजूद ब्रेकअप बुके भेजा, जिसके बाद वह बुरी तरह टूट गई थीं। इसके बाद ही 25 वर्षीय अभिनेत्री ने आत्महत्या का फैसला किया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आदित्य पंचोली को इस मामले से जोड़ने के लिए कोई सुबूत नहीं मिला है। पुलिस उस अस्पताल का भी पता लगा रही है जहां जिया ने गर्भपात कराया था। सूरज के खिलाफ धारा-306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पढ़ें: मां ने कहा, जिया ने गलत इन्सान से किया प्यार

सूरज को मंगलवार को मुंबई की एक अदालत में पेश किया गया। अदालत ने कहा कि अभिनेत्री ने अपने छह पन्ने के खत में सूरज पर धमकी, उत्पीड़न और दुष्कर्म के आरोप लगाए हैं। ऐसे में सूरज से पूछताछ जरूरी है। पुलिस ने अदालत को बताया कि उसे पांच प्रेम पत्र मिले हैं, जो जिया और सूरज ने एक दूसरे को लिखे थे। इन पत्रों के संबंध में पूछताछ के लिए पुलिस ने अदालत से सूरज को हिरासत में भेजने की मांग की थी। लोक अभियोजक एके पचराने ने अदालत को बताया कि पुलिस ने उस होटल और घर के सीसीटीवी फुटेज भी हासिल कर लिए हैं जहां सूरज और जिया उस दिन गए थे, जिस दिन जिया ने आत्महत्या की थी। अवसादग्रस्त जिया ने गर्भपात कराया था और यह ऐसा मामला है जिसकी पूरी जांच की जानी चाहिए।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।