विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कट्रीना को किया मना और खुद रणबीर से शादी करना चाहती हैं दीपिका!

By rohit guptaEdited By:
Updated: Thu, 15 Jan 2015 08:17 AM (IST)

लगता है कि दीपिका पादुकोण अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर उनकी गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। पिछले दिनों कट्रीना को रणबीर से शादी न करने की सलाह देने के बाद उन्होंने एक बार फिर बातों ही बातों में दोनों का मजाक उड़ा डाला।

News Article Hero Image

मुंबई। लगता है कि दीपिका पादुकोण अपने एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर उनकी गर्लफ्रेंड कट्रीना कैफ पर निशाना साधने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहती। पिछले दिनों कट्रीना को रणबीर से शादी न करने की सलाह देने के बाद उन्होंने एक बार फिर बातों ही बातों में दोनों का मजाक उड़ा डाला।

जब बिपाशा ने जॉन अब्राहम पर टाला सवाल

स्टार गिल्ड अवॉर्ड्स 2015 का एक और वीडियो सामने आई है जिसमें दीपिका से पूछा गया कि अगर वो कट्रीना कैफ होती तो उनका नए साल का संकल्प क्या होता? इस पर दीपिका कहती हैं, 'अगर मैं कट्रीना होती तो मैं रणबीर कपूर से शादी करती।'

इससे पहले अवॉर्ड्स का एक और वीडियो आया था, जिसमें दीपिका से पूछा गया था कि वो कट्रीना को क्या सलाह देना चाहेंगी तो उन्होंने कहा था, 'रणबीर कपूर से शादी मत करना।'

तो इसलिए डांस करते हुए परेशान थीं करीना कपूर?

अब भला ये कोई दीपिका से ही पूछे कि आखिर वो चाहती क्या हैं? रणबीर से शादी करना या कट्रीना से उनकी दूरी?

धौनी के साथ अफेयर बना जीवनभर का दाग: लक्ष्मी