विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अनुष्का के बाद अब एक और हीरोइन हुई कोहली की दीवानी!

By Edited By:
Published: Mon, 24 Mar 2014 09:53 AM (IST)

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अफेयर के बीच विराट की दीवानी अभिनेत्रियों की फेहरिस्त में एक और नाम शामिल हो गया है।

News Article Hero Image

मुंबई। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के अफेयर के बीच विराट की दीवानी अभिनेत्रियों की फेहरिस्त में एक और नाम शामिल हो गया है।

पढ़ें : अनुष्का-विराट का ये किस

विराट की ये नई दीवानी हैं मराठी अभिनेत्री तेजस्विनी पंडित। तेजस्विनी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने पति भूषण बोप्चे की फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने विराट कोहली जैसे हेयरस्टाइल कराए हुए हैं। उन्होंने लिखा कि 'माई हबी, आईएम विराट कोहली इन्सपायर्ड लुक'। साल 2012 पुणे में दोनों की शादी हुई। भूषण एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं। तेजस्विनी एक मराठी एक्ट्रेस हैं और इन दिनों 7 रोशन विल्ला की शूटिंग में व्यस्त हैं।

पढ़ें : विराट से ज्यादा इससे प्यार करती हैं अनुष्का

वैसे अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की बढ़ती नजदीकियों से कोई अंजान नहीं है। मुंबई में अनुष्का के घर पर विराट का डेरा डालना और फिर अनुष्का का पीछा करते करते श्रीलंका तक पहुंच जाना। दोनों का प्यार परवान चढ़ता दिखाई दे रहा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।