विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 06, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

मां बनने के बाद पहली बार रैंप पर उतरी Gorgeous करीना कपूर ख़ान

By Rahul soniEdited By:
Updated: Mon, 06 Feb 2017 02:53 PM (IST)

20 दिसंबर को करीना ने तैमूर अली ख़ान पटौदी को जन्म दिया था। मां बनने के बाद करीना का यह रैंप वॉक हमेशा रहेगा याद

मां बनने के बाद पहली बार रैंप पर उतरी Gorgeous करीना कपूर ख़ान
मां बनने के बाद पहली बार रैंप पर उतरी Gorgeous करीना कपूर ख़ान

मुंबई। करीना कपूर ख़ान ने जब से फिल्मी करियर की शुरुवात की है तब से लेकर आजतक वे ट्रेंडसेटर रही हैं। हालही में हुए लैक्मे फैशन वीक के आखिरी दिन बेबो का जादू जमकल चला। मां बनने के बाद यहां पर पहली बार वे रैंप पर उतरी तो सब उन्हें देखते ही रह गए।

लैक्मे फैशन वीक में हर दिन कुछ न कुछ नया देखने को मिला है। बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने रैंप वॉक किया। लेकिन आखिरी दिन जो हुआ उसे शायद की कोई भूल पाएगा। दरअसल, फैशन वीक के आखिरी दिन करीना कपूर ख़ान ने रैंप वॉक किया। खास बात यह थी कि, मां बनने के बाद पहली बार बेबो रैंप पर उतरी थीं। रैंप वॉक के दौरान करीना कपूर का गॉर्जियस लुक दिखाई दिया। वे पहले से ज्यादा कॉन्फीडेंट और ब्यूटीफुल नज़र आ रही थीं। इस मौके पर उन्होंने डिजायनर अनीता डोंगरे की ड्रेस पहनकर वाक किया।

Exclusive: और करीना कपूर ने खोल दिया अपनी सफलता का राज़

करीना के फोटो हमेशा से ही सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुए हैं। पहले करीना के मेटर्निटी शूट के फोटो लोगों को खूब पसंद आए थे तो तैमूर के बर्थ के दिन उनके और तैमूल के फोटो ने सोशल मीडिया पर खूब धूम मचाई थी।

आपको बता दें कि, करीना कपूर ख़ान मां बनने के बाद पहली बार बांद्रा के एक सेलून से निकलती हुई स्पॉट की गई थीं। खास बात यह थी कि वे इस नए लुक में काफी कूल दिख रही थीं। शशांक घोष द्वारा डायरेक्ट की जानेवाली 'वीरे दी वेडिंग' फ़िल्म में करीना नज़र आएंगी।

बता दें कि, 20 दिसंबर को करीना ने तैमूर अली ख़ान पटौदी को जन्म दिया था।