विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

प्रियंका के ट्रेंच कोट के बाद अब उड़ा ऐश्वर्या के Cannes लुक का मज़ाक

By ShikhasEdited By:
Updated: Sun, 21 May 2017 12:13 PM (IST)

इंटरनेट पर मीम बनाने वालों के लिए प्रियंका के बाद अब ऐश्वर्या बनी टारगेट!

प्रियंका के ट्रेंच कोट के बाद अब उड़ा ऐश्वर्या के Cannes लुक का मज़ाक
प्रियंका के ट्रेंच कोट के बाद अब उड़ा ऐश्वर्या के Cannes लुक का मज़ाक

मुंबई। इंटरनेट पर एक शब्द बहुत फेमस हैं और वो है Meme! सेलेब्रिटीज़ की तस्वीरों का मज़ाक उडाना इस मीम में शामिल है। याह है कुछ समय पहले जब प्रियंका चोपड़ा 20 फिट लम्बा ट्रेंच कोट पहने मेट गला 2017 पर आई थी तब इंटरनेट पर उकी इस ड्रेस का जम कर मज़ाक उड़ाया गया था। और अब एक बार फिर ऐसे ही कुछ मीम सामने आए हैं और इस बार निशाने पर हैं ऐश्वर्या राय बच्चन।

बच्चन बहु के फैन्स अच्छी तरह जानते हैं कि ऐश्वर्या इन दिनों कान फ़िल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनी हुई हैं। यहां ऐश्वर्या अपनी खूबसूरती को फ्लॉन्ट करने में कोई कमी नहीं छोड़ रही। एक से बढ़कर एक ऑउटफिट पहने ऐश्वर्या यहां कहर ढा रहीं हैं। मगर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिनका काम ही शायद मज़ाक उड़ाना हैं। यहां देखिये कैसे ऐश्वर्या के ब्लू ऑउटफिट का मज़ाक उड़ाया जा रहा है-

यह भी पढ़ें: Cannes पहुंची फैशनिस्ता सोनम कपूर, तस्वीरों में देखिये उनका इंडियन-स्टाइलिश अवतार

 

Aishwarya's Grand Entry #AishwaryaAtCannes 😂

A post shared by RAJKOTIANS🔵 (@rajkotians) on