विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'रुस्‍तम' के बाद अक्षय की आ रही एक और फिल्‍म, नाम जान चौंक जाएंगे!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Tue, 30 Aug 2016 07:39 AM (IST)

अक्षय को पर्दे पर देखने के लिए आपको लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और 'रुस्‍तम' इस साल रिलीज होने वाली आखिरी फिल्‍म नहीं होगी, क्‍योंकि उनकी एक और फिल्‍म रिलीज होनी बाकि है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। अक्षय कुमार ने इस साल हैट्रिक मारी है, एक के बाद एक आईं उनकी तीनों फिल्में 'एयरलिफ्ट', 'हाउसफुल 3' और 'रुस्तम' हिट रही हैं। अब उनके फैंस की नजरें अगले साल आने वाली फिल्म 'जॉली एलएलबी 2' पर टिकी होंगी, मगर जरा ठहरिए। अक्षय को पर्दे पर देखने के लिए आपको इतना लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा और 'रुस्तम' इस साल रिलीज होने वाली आखिरी फिल्म नहीं होगी, क्योंकि उनकी एक और फिल्म रिलीज होनी बाकि है।

अक्षय कुमार की पार्टी में देखिए किसको किस करते कैमरे में कैद हुए रणबीर कपूर

जी हां, और फिल्म भी ऐसी है जिसका नाम जानकर आप और भी चौंक पड़ेंगे। चर्चा है कि अक्षय जिस अगली फिल्म में नजर आएंगे, वो है सोनाक्षी सिन्हा की 'अकीरा', जो दो सितंबर को ही रिलीज होने जा रही है।

दीपिका पादुकोण का पति बनने को तैयार हुए शाहिद, पर रखी ये दो बड़ी शर्त!

'बॉलीवुड लाइफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सूत्र ने यह तक कहा है कि 'अकीरा' में अक्षय का रोल एक बड़ा सरप्राइज होगा। 'अकीरा' को ए आर मुरुगदास ने बनाया है, जो अक्षय को फिल्म 'हॉलीडे' में डायरेक्ट कर चुके हैं और यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी। वहीं सोनाक्षी के साथ भी अक्षय कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। ऐसे में 'अकीरा' में उनके होने की कोई आधिकारिक पुष्टि तो नहींं हुई है, मगर इन बातों पर गौर फरमाएं तो संभावनाएं जरूर लग रही हैं। वैसे भी अक्षय इन दिनों जोरदार तरीके से 'अकीरा' का प्रमोशन करने में जुटे हैं। अब ये सिर्फ दोस्ती के नाते है या कुछ और, ये तो फिल्म रिलीज होने के बाद ही पता चल पाएगा। खैर, आपको यह भी बता दें कि अक्षय फिल्म 'ढिशुम' में भी कैमियो रोल में नजर आए थे।