विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 30, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

देखिए, इस उम्र में कुलभूषण खरबंदा से इश्क लड़ा रही हैं फरीदा जलाल!

By Suchi SinhaEdited By:
Updated: Wed, 30 Mar 2016 10:32 AM (IST)

फरीदा जलाल और कुलभूषण खरबंदा एक शॉर्ट फिल्म से काम करते नजर आ रहे हैं। 'स्कैंडल प्वॉइंट' नाम की इस फिल्म में दोनों रोमांस करते दिखाई दे रहे हैं।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। 67 साल की फरीदा जलाल इन दिनों 71 साल के कुलभूषण खरबंदा के साथ इश्क फरमा रही हैं। वो भी चुपके-चुपके। जी हां, सही सुना आपने, लेकिन निजी जिंदगी में नहीं, बल्कि दोनों एक शॉर्ट फिल्म से डेब्यू कर रहे हैं। 'स्कैंडल प्वॉइंट' नाम की इस फिल्म में दोनों का अंदाज देखकर आप भी मस्त हो जाएंगे।

... तो इसलिए संजय लीला भंसाली की पार्टी में नहीं पहुंचीं दीपिका पादुकोण!

अंकुर तिवारी ने इस फिल्म का निर्देशन किया है, जिसे आप यूट्यूब पर देख सकते हैं। स्कैंडल प्वॉइंट एक बुजुर्ग दंपत्ति की प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है, जो गाड़ी में बैठकर लवर्स प्वॉइंट पर अपने पुराने दिनों को याद करते हैं। इस शॉर्ट फिल्म में दोनों के रोमांस के बीच और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा।

फिल्म को लेकर फरीदा जलाल का कहना है, 'मैं लंबे समय से फिल्म इंटस्ट्री में हूं और हर तरह के किरदार निभा चुकी हूं। टीवी, टीवी एड, फीचर फिल्म इन सब पर तो मैं पहले काम कर चुकी हूं। लेकिन ये पहला मौका है, जब मैंने कोई शॉर्ट फिल्म की है, जोकि नए डिजिटल फॉर्मेट पर आधारित है। यंग लोगों के साथ इस फन फिल्म में काम करना एक बेहतरीन अनुभव है।'

विजय माल्या के बेटे और कट्रीना कैफ की बहन एक साथ

हालांकि फरीदा जलाल और कुलभूषण पहले भी 'पुकार', 'पिंजर', 'गर्व' और 'सोल्जर' जैसी फिल्मों में एक साथ काम कर चुके हैं, लेकिन शॉर्ट फिल्म में उनकी जोड़ी पहली बार देखने को मिल रही है। फिल्म में कुलभूषण और फरीदा के अलावा अरुनिमा और अनुराग भी नजर आ रहे हैं।