विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

..तो ऐश्वर्या-अभिषेक बनेंगे चुटकी के खास मेहमान?

By Edited By:
Updated: Tue, 11 Mar 2014 10:34 AM (IST)

गुत्थी से चुटकी बने सुनील ग्रोवर का जादू दर्शकों पर कुछ खास नहीं चला, तो अब वे अपनी गेस्ट लिस्ट तगड़ी करना चाहते हैं। तभी उन्होंने पहले

News Article Hero Image

मुंबई। गुत्थी से चुटकी बने सुनील ग्रोवर का जादू दर्शकों पर कुछ खास नहीं चला, तो अब वे अपनी गेस्ट लिस्ट तगड़ी करना चाहते हैं। तभी उन्होंने पहले 90 की सुपरहिट जोड़ी करिश्मा कपूर और गोविंदा को शो का मेहमान बनाया और अब खबर है कि ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन शो के खास मेहमान बनने जा रहे हैं।

पढ़ें : मराठी में फिल्म में एंट्री करेंगी भारती

टीवी रेटिंग के आंकड़ों के अनुसार सुनील ग्रोवर का शो मैड इन इंडिया दर्शकों की कसौटी पर खरा नहीं उतर पाया है। इसलिए सुनील ग्रोवर उर्फ चुटकी शो को लोकप्रिय बनाने की हरेक कोशिश कर रहे हैं। खबर है कि इस एपिसोड में चुटकी ऐश और अभि के साथ कॉमेडी करेंगी। हालांकि अभी तक ऐश और अभि की ओर से इसकी पुष्टि नहीं हुई है।

पढ़ें : बॉलीवुड की खबरों के लिए क्लिक करें

इससे पहले ऐश्वर्या कॉफी विद करण में अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं, लेकिन ये पहली बार होगा, जब ये दोनों किसी कॉमेडी शो का हिस्सा बनेंगे।