विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 10, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अगले साल ईद पर सलमान-ऐश्वर्या का 'आमना सामना', बस अब ख़बर पढ़ लीजिये

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Sun, 12 Nov 2017 09:44 AM (IST)

ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम किया था।

अगले साल ईद पर सलमान-ऐश्वर्या का 'आमना सामना', बस अब ख़बर पढ़ लीजिये
अगले साल ईद पर सलमान-ऐश्वर्या का 'आमना सामना', बस अब ख़बर पढ़ लीजिये

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान के रिश्तों के बारे में दुनिया जानती है। अभी इनके बीच बेहद नज़दीकी थी लेकिन फिर रास्ते अलग अलग हो गए। हम तुम्हारे हैं सनम के बाद कभी दोनों ने एक दूसरे के साथ काम नहीं किया। दोनों की यही कोशिश होती है कि सार्वजनिक स्थानों पर भी कभी एक दूसरे से न टकराएं लेकिन बॉक्स ऑफ़िस पर अब इन दोनों का आमना- सामना अब तय हो गया है।

जी हां, ऐश्वर्या राय स्टारर फिल्म फन्ने खान की रिलीज़ डेट जैसे ही शुक्रवार को घोषित की गई वैसे ही इस बात पर मुहर लग गई कि सलमान खान और ऐश बच्चन की फिल्में पहली बार पर्दे पर टकराने जा रही है। सलमान खान की फिल्में हर साल ईद में रिलीज होती रही हैं और कुछ दिनों पहले ही घोषणा कर दी गई थी कि रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनने जा रही फिल्म रेस 3 को ईद के मौके पर रिलीज़ किया जायेया। रेस के निर्माता रमेश तौरानी ने ट्विट भी किया था।

और अब फन्ने खान की रिलीज़ को 15 जून यानि ईद के मौके पर करने की घोषणा कर दी गई है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा के प्रोडक्शन में बन रही फिल्म फन्ने खान में ऐश के साथ राजकुमार राव और अनिल कपूर भी हैं। जबकि रेस के तीसरे भाग में सलमान खान के साथ जैकलीन फर्नांडिस और बॉबी देओल हैं।

यह भी पढ़ें:अब हम रेस लगायेंगे सनम: अगली ईद पर है सलमान की सबसे बड़ी दौड़

ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान ने ‘हम दिल दे चुके सनम’ में साथ काम किया था और बाद में सलमान की ‘हम तुम्हारे हैं सनम’ में ऐश ने और ‘ढाई अक्षर प्रेम के’ में सलमान ने गेस्ट अपीरियंस दिया था।