विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन का यह होगा एजेंडा

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Fri, 19 May 2017 03:18 PM (IST)

ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल में 'देवदास' की स्क्रीनिंग में हिस्सा लेंगी और उसके बाद फिल्म के बारे में भी लोगों को बताएंगी। ऐश का ये 16वां कान दौरा है।

कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन का यह होगा एजेंडा
कान फिल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन का यह होगा एजेंडा

 रुपेशकुमार गुप्ता, मुंबई। ऐश्वर्या बच्चन एक बार फिर कान फिल्म फेस्टिवल पहुंच चुकी हैं। रेड कार्पेट पर चलेंगी और साथ ही संजय लीला भंसाली की देवदास को प्रेजेंट भी करेंगी। पर इस बार कान में ऐश का जो एजेंडा है उसे जान कर पेरिस में रह रहे ऐश के फैंस भी खुश हो जाएंगे।

अपनी बेटी आराध्या के साथ फ्रांस जाने से पहले ऐश से जब कान में उनके ड्रेस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा "मुझे आशा है आपको मजा आएगा। मुझे भी मेरे शुभचिंतकों से मिलकर ख़ुशी होगी। " ऐश ने मीडिया के सवालों का सीधा जवाब नहीं दिया। ऐश्वर्या कान फिल्म फेस्टिवल में 'देवदास' की स्क्रीनिंग में हिस्सा लेंगी और उसके बाद फिल्म के बारे में भी लोगों को बताएंगी।

यह भी पढ़ें:घोड़े बेच का सोती रही Amber Rose, चोर आया , चार घंटे बैठा और... 

देवदास में ऐश के साथ शाहरुख़ खान और माधुरी दीक्षित ने अपनी भूमिकाओं से दाद पाई थी। ऐश का ये 16वां कान दौरा है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।