विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 04, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्वर्या बच्चन ने 'जज्बा' की शूटिंग शुरू की

By Murari sharanEdited By:
Updated: Wed, 04 Feb 2015 07:50 PM (IST)

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने संजय गुप्ता की फिल्म 'जज्बा' के लिए शूटिंग शुरू कर दी हैं। इस फिल्म के जरिये वह करीब पांच साल बाद रुपहले पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। ऐश्वर्या के अलावा इसमें इरफान, शबाना आजमी और अनुपम खेर भी दिखेंगे।

News Article Hero Image

निर्देशक संजय गुप्ता ने सेट से 41 वर्षीय अभिनेत्री की तस्वीर साझा की। उन्होंने कहा कि पूर्व मिस व‌र्ल्ड के साथ शूटिंग शानदार है। इस तस्वीर के साथ गुप्ता ने लिखा, 'ऐश्वर्या ने जज्बा के लिए शूटिंग की। वह वापस आ गई हैं।' इस तस्वीर में ऐश्वर्या ने ब्लैक लेदर जैकेट पहन रखा है और अपने बालों को इस तरह बांध रखा है जैसे वह एक लेबोरेटरी में कंप्यूटर के सामने बैठी हैं। चर्चा है कि 'जज्बा' दक्षिण कोरियाई फिल्म 'सेवन डेज' की रीमेक है।