विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 19, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कॉन फिल्म फेस्टिवल: फ्रीडा पिंटो से पहली बार मिलीं ऐश्वर्या राय

By Edited By:
Updated: Mon, 19 May 2014 09:39 AM (IST)

आखिरकार अभिनेत्री ऐश्वर्या राय ब'चन कॉन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शिरकत करने पहुंच गईं हैं। वे 20 और 21 मई को फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखरेंगी। एक कॉस्मेटिक कंपनी के शूट के दौरान ऐश पहली बार भारतीय मूल की ब्रिटिश अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो से मिलीं।

News Article Hero Image

मुंबई। आखिरकार अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन कॉन अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में शिरकत करने पहुंच गईं हैं। वे 20 और 21 मई को फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर अपना जादू बिखरेंगी। एक कॉस्मेटिक कंपनी के शूट के दौरान ऐश पहली बार भारतीय मूल की ब्रिटिश अभिनेत्री फ्रीडा पिंटो से मिलीं। ऑस्कर जीतने वाली फिल्म स्लमडॉग मिलेनियर से रातोंरात मशहूर होने वाली फ्रीडा के साथ ऐश ने काफी अच्छा वक्त बिताया।

ऐश्वर्या ने कहा, वे हर साल कंपनी के लिए विदेश में प्रचार करने वालों से मिलने के लिए उत्सुक रहती हैं। उन्होंने कहा, मैं फ्रीडा से मिलकर खुश हूं। उनके साथ काम करके अच्छा लगा। बतौर इंसान फ्रीडा से मिलने का ये पहले मौका है। हर कोई इस कंपनी के लिए अहम हैं।

इधर, फ्रीडा भी देवदास की पारो से मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं। सूत्रों ने बताया कि जैसे ही ऐश्वर्या वहां पहुंची, फ्रीडा ने उन्हें गले लगा लिया। वो बहुत खुश थीं कि उन्हें ऐश्वर्या के साथ काम करने का मौका मिल रहा है।

पढ़ें : रेड कार्पेट पर जलवा बिखरेंगी ऐश्वर्या

पढ़ें : कॉन से जुड़ी खबरें