विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आराध्‍या के बर्थडे पर ऐश्‍वर्या ने दी पार्टी, गिफ्ट में मिल चुकी है बीएमडब्‍लू

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Tue, 17 Nov 2015 10:38 AM (IST)Updated: Tue, 17 Nov 2015 11:06 AM (IST)

बॉलीवुड स्‍टार्स के बच्‍चे भी उनके फैंस के बीच काफी पॉपुलर होते हैं। अब अमिताभ-जया बच्‍चन की पोती और ऐश्‍वर्या-अभिषेक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

मुंबई। बॉलीवुड स्टार्स के बच्चे भी उनके फैंस के बीच काफी पॉपुलर होते हैं। अब अमिताभ-जया बच्चन की पोती और ऐश्वर्या-अभिषेक बच्चन की बेटी आराध्या को ही ले लीजिए। सोमवार को वो पूरे चार साल की हो गई। 16 नवंबर 2011 को आराध्या का जन्म हुआ था और तब से ही वो मीडिया में भी काफी चर्चित रही है। अब चूंकि सोमवार को प्यारी सी आराध्या का बर्थडे था तो बच्चन फैमिली में धमाकेदार पार्टी तो बनती ही है।

कैमरॉन डियाज की कम उम्र की ऑनलाइन तस्वीरें हुईं रिलीज

तो इस खास मौके पर उनकी खूबसूरत मां ऐश्वर्या ने बच्चन फैमिली के बंगले प्रतीक्षा में एक शानदार पार्टी आयोजित की। प्रिंसेस थीम पर आयोजित इस पार्टी की कई दिनों से प्लानिंग चल रही थी। लंदन में फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग के दौरान ऐश्वर्या ने अपनी बेटी की बर्थडे के लिए ढेर सारी शॉपिंग कर ली थी। इनमें बर्थडे ड्रेस भी शामिल थी।

वहीं आपको बता दें कि पापा अभिषेक भी आराध्या के बर्थडे को लेकर काफी एक्साइटेड थे। उन्होंने ट्वीट कर लिखा था, 'आज मेरी परी का जन्मदिन है।' इसके साथ उन्होंने आराध्या की एक स्केच भी शेयर की थी। प्यारी सी आराध्या अपने दादा अमिताभ की भी जान हैं। आपको पता है उन्होंने आराध्या के पहले बर्थडे पर बीएमडब्लू कार गिफ्ट में दी थी। तो जाहिर सी बात है इस बार भी कुछ खास देने की तैयारी होगी।

देखिए, जब बॉलीवुड की दो बहनों ने एक साथ लगाए जमकर ठुमके

वैसे उन्होंने सोमवार को आराध्या के बर्थडे पर अपने ब्लॉग पर लिखा था, 'मेरी नन्ही पोती कल अपना जन्मदिन मनाएंगी। मैने उससे कहा कि कल तुम्हारा बर्थडे होगा लोग तुम्हें विश करेंगे और तुम्हारे लिए ढेर सारे तोहफे भी लेकर आएंगे। इस पर उसने कहा कि लेकिन मुझे भी उन्हें रिटर्न गिफ्ट देनें होंगे।'

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।