विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 21, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

कान फ़िल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन का 'रेड अवतार', देखें तस्वीरें

By Hirendra JEdited By:
Published: Sun, 21 May 2017 09:57 AM (IST)Updated: Sun, 21 May 2017 12:21 PM (IST)

शुरुआत के दौर में ऐश को अपने ड्रेस सेंस की वजह से कान फेस्ट में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की आलोचनाओं का ...और पढ़ें

कान फ़िल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन का 'रेड अवतार', देखें तस्वीरें
कान फ़िल्म फेस्टिवल में ऐश्वर्या राय बच्चन का 'रेड अवतार', देखें तस्वीरें

मुंबई। 70वां कान फ़िल्म फेस्टिवल लगातार सुर्ख़ियों में है। दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर के अलावा ऐश्वर्या राय ने वहां बॉलीवुड का दम दिखा दिया है। ऐश्वर्या कान समारोह में शामिल होने वाली सबसे पुरानी बॉलीवुड सेलेब्रिटी हैं। ऐश ने 2002 में कान समारोह में सबसे पहले भाग लिया था। इस साल 2017 में भी कान में ऐश्वर्या की धूम है।

कान फ़िल्म फेस्टिवल में इंडियन कांटेक्स्ट के हिसाब से सबसे बड़ा आकर्षण संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास रही, जिसे कान में स्पेशल स्क्रीनिंग के लिए आमंत्रित किया गया। कान की फेवरिट और इस फ़िल्म की लीड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन ने फ़िल्म को 20 मई शनिवार को प्रेजेंट किया।

यह भी पढ़ें: एयरफोर्स के जवानों के लिए सचिन की फ़िल्म का स्पेशल स्क्रीनिंग, सचिन वर्दी में आए नज़र

ऐश ने वहां पहले की ही तरह एक कॉस्मेटिक ब्रांड के प्रतिनिधि के तौर पर दो दिन रेड कार्पेट पर भी वॉक करतीं नज़र आईं। शनिवार को उनका यह रेड अवतार सामने आया है।

ऐश पहली बार 2002 में भी अपनी फ़िल्म देवदास को प्रमोट करने के लिए इस फेस्टिवल में शामिल हुई थीं। फ़िल्म का प्रीमियर कान में हुआ था। तब डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और लीड एक्टर शाह रूख़ ख़ान ने उनके साथ स्टेज शेयर किया था। बहरहाल, आप देख सकते हैं ऐश ने सबका ध्यान अपनी ओर कैसे खींच रखा है!

इस मौके पर ऐश के साथ बेटी आराध्या भी नज़र आईं। आप देख सकते हैं आराध्या काफी क्यूट लग रही हैं। इस दौरे पर अभिषेक बच्चन भी उनके साथ मौजूद हैं।

यह भी पढ़ें: कान से लौटी दीपिका पादुकोण, ऐश और सोनम को लेकर कही ऐसी बात

बता दें कि, शुरुआत के दौर में ऐश को अपने ड्रेस सेंस की वजह से कान फेस्ट में अंतर्राष्ट्रीय मीडिया की आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। हालांकि, बाद में उनकी ख़ूबसूरती का जादू अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर छा गया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।