विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

WOW मॉम ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ क्यूट आराध्या की ये लेटेस्ट तस्वीरें देखी क्या आपने

By Hirendra JEdited By:
Published: Sat, 22 Jul 2017 07:58 AM (IST)Updated: Sat, 22 Jul 2017 08:27 AM (IST)

इस बार आराध्या की कई ऐसी तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं जिसमें वह फोटोग्राफर्स को पोज देती और वेब्स करती नजर आयीं।

WOW मॉम ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ क्यूट आराध्या की ये लेटेस्ट तस्वीरें देखी क्या आपने
WOW मॉम ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ क्यूट आराध्या की ये लेटेस्ट तस्वीरें देखी क्या आपने

मुंबई। ऐश्वर्या राय बच्चन एक फ़िल्म फेस्टिवल में भाग लेने के लिए पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया गयी हुई थीं। शुक्रवार देर रात ऐश्वर्या इंडिया लौट आयी हैं। ऐश के साथ उनकी मां और बेटी आराध्या भी थीं। इन तस्वीरों में आप देख सकते हैं आराध्या बेहद क्यूट लग रही हैं!

अमिताभ बच्चन की ग्रैंड स्टार डॉटर आराध्या अब पांच साल की हो गयी हैं। हर स्टार किड्स की तरह आराध्या भी काफी पॉपुलर हैं।

यह भी पढ़ें: एक्ट्रेस आयशा टाकिया के इस 3 साल के बेटे मिकैल को देख आप कह उठेंगे- So Cute, देखें

'ऐ दिल है मुश्किल' में ऐश के काम की काफी तारीफ भी हुई। बेटी आराध्या अब पांच साल की हो रही है। अब ऐश्वर्या ज़्यादा से ज़्यादा समय अपने काम पर फोकस कर सकती है। आने वाले दिनों में हमें ऐश के कुछ और नए अंदाज़ देखने को मिल सकते हैं! फ़िलहाल, ऐश्वर्या मेलबर्न से लौट रही हैं।

जहां तक बात आराध्या की है तो आपको याद होगा इसी साल कान फिल्मोत्सव में जितनी सुर्खियों में ऐश्वर्या राय बच्चन रहीं, उससे कहीं अधिक चर्चा तो उनकी डॉटर आराध्या की हुई थी।

यह भी पढ़ें: माधुरी दीक्षित समेत बॉलीवुड की इन 5 अभिनेत्रियों ने बाप और बेटे दोनों के साथ किया रोमांस

खास बात यह रही कि इस बार आराध्या की कई ऐसी तस्वीरें कैमरे में कैद हुईं, जिसमें वह फोटोग्राफर्स को पोज देती और वेब्स करती नजर आयीं। बहरहाल, मां-बेटी की ये तस्वीरें मीडिया के सामने बहुत दिनों बाद आयी हैं। परिवार के साथ अभिषेक बच्चन भी थे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।