विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2013 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अभिषेक के साथ वापसी करेंगी ऐश

By Edited By:
Updated: Fri, 27 Sep 2013 08:48 AM (IST)

मां बनने के बाद लंबे समय तक सिल्वर स्क्रीन से गायब रहीं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'हैपी एनिवर्सरी' से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। यह फिल्म पिछली सदी के नौवें दशक में रिलीज सुपरहिट फिल्म 'मासूम' का रीमेक है।

News Article Hero Image

मुंबई। मां बनने के बाद लंबे समय तक सिल्वर स्क्रीन से गायब रहीं अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपने पति अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म 'हैपी एनिवर्सरी' से बड़े पर्दे पर वापसी करेंगी। यह फिल्म पिछली सदी के नौवें दशक में रिलीज सुपरहिट फिल्म 'मासूम' का रीमेक है।

ऐश ने कैसे की कैट की छुट्टी?

इस फिल्म से 'ऐड गुरु' प्रह्लाद कक्कड़ बतौर निर्देशक बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं। हालांकि इससे पहले भी ऐश्वर्या की बॉलीवुड में वापसी को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जाती रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि वह फिल्मकार संजय लीला भंसाली की फिल्म रामलीला में एक आइटम सांग के जरिए वापसी करेंगी, जो गलत साबित हुई। बकौल कक्कड़, 'निर्माता गौरंग और मैंने फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीका में शुरू करने का फैसला किया है। गौरंग ने जब ऐश्वर्या का नाम सुझाया, तो मुझे बहुत खुशी हुई कि मैं अभि और ऐश के साथ काम करने जा रहा हूं।' कक्कड़ फिल्म में अमिताभ बच्चन को भी साइन करना चाहते हैं।

मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर