विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐश्वर्या की कमबैक फिल्म 'जज्बा' का ट्रेलर 27 अगस्त को होगा रिलीज

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Sat, 15 Aug 2015 12:21 PM (IST)

एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की कमबैक फिल्म 'जज्बा' का ट्रेलर आज रिलीज किया जाएगा। ऐश्वर्या बॉलीवुड में पूरे पांच साल बाद वापसी कर रही है। फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं। इस फिल्म में उनके साथ इरफान खान नजर आएंगे। फिल्म में अतुल कुलकर्णी, जैकी श्रॉफ, चंदन रॉय

News Article Hero Image

मुंबई। एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन की कमबैक फिल्म 'जज्बा' का ट्रेलर 27 अगस्त को रिलीज किया जाएगा। पहले इसका ट्रेलर आज यानि स्वतंत्रता दिवस पर रिलीज किया जाना था। लेकिन कुछ समस्याओं के चलते इसे टाल दिया गया है।

अनिल कपूर ने मेलबर्न में फहराया भारत का झंडा

फिल्म का निर्देशन संजय गुप्ता कर रहे हैं। निर्देशक ने ट्विटर पर बताया था कि स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फिल्म का ट्रेलर जारी किया जाएगा लेकिन अब उन्होंने बताया कि कुछ समस्याओं के चलते अब इसे 27 अगस्त को रिलीज किया जाएगा।

ऐश्वर्या बॉलीवुड में पूरे पांच साल बाद वापसी कर रही है। इस फिल्म में उनके साथ इरफान खान नजर आएंगे। फिल्म में अतुल कुलकर्णी, जैकी श्रॉफ, चंदन रॉय सान्याल और शबाना आजमी की भी अहम भूमिकाओं में हैं।

ऐश्वर्या ने पिछले दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में फिल्म का पहला लुक जारी किया था। वो आखिरी बार 2010 में आई फिल्म 'गुजारिश' में नजर आईं थी। उन्होंने नवंबर 2011 में अपनी बेटी आराध्या को जन्म दिया था, जिसके बाद से वो बेटी की देखभाल में लगी हुईं थी।

ऐश्वर्या के कमबैक को लेकर फैंस बेहद उत्साहित हैं। फिल्म 'जज्बा' 9 अक्टूबर को रिलीज होगी।

स्वतंत्रता दिवस पर फिल्मी और खेल हस्तियों ने किया जवानों को सलाम