विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ऐ दिल... से टक्कर के लिये अजय-काजोल का अमरीका अभियान पूरा

By ManojEdited By:
Updated: Tue, 27 Sep 2016 05:21 PM (IST)

देवगन दम्पत्ति गूगल और फेसबुक के हेडक्वार्टर भी गए जहां लाटरी सिस्टम के जरिये लोगों को अजय और काजोल से इंटरेक्शन करने का मौक़ा मिला।

News Article Hero Image

मुंबई। अपनी फिल्म 'शिवाय' के लिए सिर्फ अजय देवगन ने ही नहीं बल्कि उनकी बेटर-हॉफ काजोल ने भी कमर कास ली है। एक हफ्ते तक अमरीका के अलग अलग जगहों पर जा कर दोनों ने लोगों से मुलाकात की और सोशल नेटवर्किंग साइट्स से भी नाता जोड़ लिया।

अजय और काजोल का अमरीका दौरा ख़त्म हो गया है। इस दौरान दोनों न्यूयार्क, डलास, शिकागो और सेन-फ्रांसिस्को गए और 'शिवाय' का प्रमोशन किया।

Exclusive : स्टारडम के नशे में चूर कृति सेनन की अनवांटेड डिमांड

देवगन दम्पत्ति गूगल और फेसबुक के हेडक्वार्टर भी गए जहां लाटरी सिस्टम के जरिये लोगों को अजय और काजोल से इंटरेक्शन करने का मौक़ा मिला। इस दौरान काजोल ने फेसबुक को ऑफिशियली ज्वाइन भी किया। वैसे इस दौरे में एक अप्रिय घटना की भी खबर है जब मीट एंड ग्रीट सेशन के कैंसल हो जाने के कारण लोग आयोजकों पर बुरी तरह नाराज़ हो गए।

क्या फवाद खान के इंडिया में ना रहने के पीछे ये है सच्चाई ?

अजय और काजोल ने अपने टूर को इस शिवाय प्रमोशन के लिए काफी अहम् बताया है। दरअसल इस बार अजय देवगन की शिवाय के सामने करण जौहर के मल्टीस्टारर ' ऐ दिल है मुश्किल' है और ओवरसीज मार्केट में करण का ख़ासा दबदबा रहा है।

Exclusive:कंगना रनौत की बहुत बड़ी फैन निकली बॉलीवुड की ये हीरोइन