Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 14, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    'शिवाय' के इस फ़ैन ने किया कुछ ऐसा, अजय देवगन हो गए इमोशनल

    By Manoj KumarEdited By:
    Updated: Fri, 14 Oct 2016 03:01 PM (IST)

    फैंस की ऐसी ही दीवानगी को देखते हुए अजय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अपने फैंस की लॉयल्टी के लिए उनकी क़द्र करते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    मुंबई। अपने फेवरिट सेलिब्रटी के लिए फ़ैस की दीवानगी की ख़बरें अक्सर आती रहती हैं, लेकिन अजय देवगन के एक फ़ैन ने तो उनकी आने वाली फ़िल्म शिवाय के लिए जो किया है, उसने अजय को भी स्पीचलेस कर दिया है।

    शिवाय फ़िल्म के ट्वीटर हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें एक फ़ैन के हाथ पर बने टैटू दिखाया गया है। टैटू पर ओम के साथ शिवाय की फेमस लाइंस लिखी हुई हैं। फ़ैन की इस कोशिश की तारीफ़ करते हुए अजय ने लिखा है- तुमने मुझे नि:शब्द कर दिया है।

    बाहुबली और अजय देवगन के बीच है गहरा कनेक्शन

    शायद फैंस की ऐसी ही दीवानगी को देखते हुए अजय ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा था कि वो अपने फैंस की लॉयल्टी के लिए उनकी क़द्र करते हैं। 'शिवाय' इसी दिवाली पर रिलीज़ हो रही है।