विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 24, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बीमार माँ के लिए बादशाहो की शूटिंग छोड़ लौटे अजय देवगन

By Manoj KhadilkarEdited By:
Updated: Tue, 24 Jan 2017 02:25 PM (IST)

अजय देवगन स्टारर बादशाहो को मिलन लुथरिया डायरेक्ट कर रहे हैं और इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और विद्युत् जामवाल भी हैं। फिल्म इस साल सात सितंबर को रिलीज़ की जायेगी।

बीमार माँ के लिए बादशाहो की शूटिंग छोड़ लौटे अजय देवगन
बीमार माँ के लिए बादशाहो की शूटिंग छोड़ लौटे अजय देवगन

मुंबई। अजय देवगन को अपनी माँ की बीमारी के चलते राजस्थान में चल रही फिल्म ' बादशाहो ' की शूटिंग बीच में ही छोड़ कर मुंबई लौटना पड़ा है।

बताया जाता है कि कुछ समय पहले अजय देवगन की माँ बीमार हो गई थी और उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती किया गया था और हालत बेहतर होने पर उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था जिसके बाद अजय ने अपना कामकाज शुरू कर दिया। पहले वो दिल्ली में फाइटिंग लीग से जुड़े एक इवेंट में शरीक हुए और बाद में जयपुर जा कर फिल्म बादशाहो की शूटिंग शुरू की लेकिन इसी बीच उनकी माँ की तबियत फिर खराब हो गई। चेस्ट में इंफेक्शन के चलते उन्हें सांताक्रूज़ के एक निजी अस्पताल के आई सी यू में भर्ती किया गया है। ख़बर मिलते ही अजय ने बादशाहो के निर्माता से रिक्वेस्ट कर शूटिंग को बीच में छोड़ दिया और मुंबई लौट आये हैं।

मंगलवार को आएगी ऑस्कर की फाइनल लिस्ट, ला ला लैंड पर निगाहें

अजय देवगन स्टारर बादशाहो को मिलन लुथरिया डायरेक्ट कर रहे हैं और इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी, ईशा गुप्ता और विद्युत् जामवाल भी हैं। फिल्म इस साल सात सितंबर को रिलीज़ की जायेगी।