विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजय देवगन की 'शिवाय' में है इतना बड़ा सरप्राइज, जो नहीं दिखा किसी फिल्‍म में!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 14 Oct 2016 06:13 PM (IST)

अजय देवगन ने 'शिवाय' को बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इसमें दर्शकों के लिए कई सरप्राइज होंगे, मगर ये वाला सबसे बड़ा है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली। दिवाली के मौके पर अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' रिलीज होने जा रही है, जिसे उनकी अति-महत्वाकांक्षी फिल्म माना जा रहा है। इस फिल्म में ना सिर्फ उन्होंने अभिनय किया है, बल्कि इसके निर्देशन की जिम्मेदारी भी खुद उन्होंने ही संभाली है। ऐसे में जाहिर सी बात है कि उन्होंने 'शिवाय' को बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी होगी। कहा जा रहा है कि इस फिल्म में दर्शकों के लिए कई सरप्राइज होंगे और इनमें से एक ऐसा है जो अब तक किसी फिल्म में नहीं देखने को मिला है।

जी हां, 'बॉलीवुड लाइफ' की रिपोर्ट के मुताबिक, अजय की इस फिल्म में एक नहीं बल्कि पांच विलेन होंगे। सूत्रों का कहना है कि अजय 'शिवाय' में चार शक्तिशाली विलेन से लड़ते नजर आएंगे ताकि पांचवे विलेन तक पहुंच सके और यह बहुत बड़ा सरप्राइज होगा और अजय अंत तक विलेन का चेहरा नहीं दिखाएंगे। उनके बारे में जानने के लिए आपको थिएटर तक जाना होगा।

Photos: कंगना ने अंतर्वस्त्र में कराया अब तक का सबसे हॉट फोटोशूट!

अजय ने पूरी कोशिश की है कि दर्शक थिएटर में 'शिवाय' का भरपूर आनंद उठाए, इसलिए तो कुछ दिनों पहले यह खबर भी सामने आई थी कि उन्होंने इस फिल्म के लिए अपनी 'नो किसिंग' पॉलिसी भी तोड़ दी। वो 'शिवाय' की अभिनेत्री एरिका कार के साथ लिप-लॉक करते और इंटीमेट सीन देते नजर आएंगे। वहीं अब तक जितने भी पोस्टर्स और टीजर सामने आए हैं, उससे भी दर्शकों में इस फिल्म के प्रति दिलचस्पी बढ़ी है और अब ये इतना बड़ा सरप्राइज, तो इंतजार कीजिए 28 अक्टूबर का जब यह फिल्म रिलीज होगी।

यह भी पढ़ें- हॉट पैंट में कैमरे में कैद हुईं मलाइका, लग रहीं बेहद हॉट, देखें तस्वीरें