विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 29, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'सन्‍स ऑफ सरदार' का पहला पोस्‍टर जारी, योद्धा के रूप में दिखे अजय देवगन

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Fri, 29 Jul 2016 12:46 PM (IST)

'सन्‍स ऑफ सरदार' में अजय देवगन एक योद्धा की भूमिका निभा रहे हैं। यह सारागढी के युद्ध पर आधारित फिल्‍म है।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। अभिनेता अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म 'सन्स ऑफ सरदार' का पहला पोस्टर जारी कर दिया है। ट्विटर पर शेयर करते हुए उन्होंने इसे सारागढ़ी के योद्धाओं को समर्पित बताया। इसमें योद्धाओं की फौज दिख रही है। अजय देवगन उनका नेतृत्व करते नजर आ रहे हैं। 'सन्स ऑफ सरदार' सारागढ़ी के युद्ध पर आधारित फिल्म है।

ऐश्वर्या के साथ हुई बदतमीजी, अभिषेक बच्चन की उड़ी नींद!

इस हीरोइन ने दोस्त को किया ऐसी जगह टच, लोग करने लगे अश्लील कमेंट

आपको बता दें कि सारागढ़ी का युद्ध 12 सितंबर 1897 को सिख रेजिमेंट के चार बटालियन के 21 सिखों द्वारा लड़ा गया था। वैसेे यह पहली बार नहीं है, जब अजय किसी ऐतिहासिक किरदार को निभा रहे हैं। उन्होंने फिल्म 'लीजेंड ऑफ भगत सिंह' में स्वतंत्रता सेनानी भगत सिंह का किरदार निभाया था और इसके लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था। वैसे इस साल दिवाली पर उनकी महत्वाकांक्षी फिल्म 'शिवाय' आ रही है।

40 की हुईं 90 के दशक की हीरोइन आयशा जुल्का, अब बदल गई हैं इतनी