विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 19, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

अजय देवगन चाहते हैं इस मजेदार फिल्‍म में हों संजय दत्‍त!

By Pratibha Kumari Edited By:
Updated: Mon, 19 Sep 2016 12:38 PM (IST)

जेल की सजा पूरी करने के बाद संजय दत्‍त बॉलीवुड में वापसी को लेकर जोर-शोर से जुटे हुए हैं, मगर अब तक किसी फिल्‍म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई है। इस बीच, एक और फिल्‍म में उनके होने की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

News Article Hero Image

मुंबई (जेएनएन)। संजय दत्त को जेल से रिहा हुए करीब छह महीने बीत गए, मगर अब तक उन्होंने किसी भी फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं की है। जबकि कहा जा रहा था कि वो बॉलीवुड में वापसी को लेकर जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं। हालांकि कई फिल्मों में उनके होने की चर्चाएं हैं, मगर इनमें से किसी का भी काम शुरू नहीं हो पाया है। वहीं संजय दत्त के एक और फिल्म में होने की अटकलें शुरू हो गई हैं और वो फिल्म है 'गोलमाल 4', जो पिछले काफी समय से अपने स्टार कास्ट को लेकर सुर्खियों में है।

न्यूड सीन पर राधिका आप्टे का बोल्ड जवाब, क्यों करूं अपने शरीर को लेकर शर्म

सुनने में आया है कि अजय देवगन, संजय दत्त को 'गोलमाल 4' में लिए जाने को लेकर बेहद उत्सुक हैं। वो चाहते हैं कि संजय दत्त इस हिट फिल्म सीरीज का हिस्सा बनें। आपको बता दें कि अजय और संजय के बीच काफी अच्छे संबंध रहे हैं और दोनों की जोड़ी भी पर्दे पर हिट रही है।

'मर्डर 3' की पाक एक्ट्रेस अब तक नहीं बना पाईं पहचान तो लिया ये फैसला

अजय और संजय ने 'ऑल द बेस्ट', 'रास्कल्स' और 'सन ऑफ सरदार' जैसी फिल्मों में साथ काम किया था। अगर दोनों 'गोलमाल 4' में भी साथ नजर आ जाएंगे तो दर्शकों को निश्चित तौर डबल मजा आ जाएगा। वैसे आपको ये भी बता दें कि इस बार करीना कपूर की जगह आलिया भट्ट द्वारा लिए जाने की चर्चा है। वहीं श्रद्धा कपूर का नाम भी सामने आ चुका है। हालांकि रोहित शेट्टी द्वारा 'गोलमाल 4' के स्टार कास्ट को लेकर अब तक किसी भी तरह की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।