विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 16, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस बार 'बिग बॉस' के घर में इस बड़े क्रिकेटर की भाभी भी!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 16 Oct 2016 05:38 PM (IST)Updated: Mon, 17 Oct 2016 01:19 PM (IST)

आज रात से 'बिग बॉस' के 10वें सीजन की शुरुआत होने जा रही है और इसके गेस्‍ट लिस्‍ट में अकांक्षा शर्मा का नाम भी शामिल है।

News Article Hero Image

नई दिल्ली (जेएनएन)। 'बिग बॉस 10' का आज ग्रैंड प्रीमियर है और धमाकेदार तरीके से इसकी शुरुआत होने जा रही है। इस बार का कॉन्सेप्ट भी बिल्कुल हटके है, आम लोगों को इस रियलिटी शो का हिस्सा बनने का मौका मिला है। वैसे इस गेस्ट लिस्ट में एक हस्ती ऐसी है, जो एक बहुत बड़े क्रिकेटर की भाभी हैं।

उनका नाम है अंकाक्षा शर्मा, जो युवराज सिंह के भाई जोरावर सिंह की पत्नी रह चुकी हैं। दोनों ने 2014 में शादी की थी, हालांकि अभी उनका तलाक होना बाकी है। युवराज सिंह से कनेक्शन होने की वजह से अकांक्षा को एक मजबूत प्रतिभागी के तौर पर देखा जा सकता है।

बिग बॉस के ग्रैंड प्रीमियर शो में छाया दीपिका का जलवा, देखें तस्वीरें

यह भी पढ़ें- 'बिग बॉस' के ग्रैंड प्रीमियर लिए दीपिका पादुकोण का ये हॉट लुक देखा आपने?

वहीं 'बिग बॉस 10' के अन्य आम प्रतिभागियों में मनोज पंजाबी, मंदिरा चौहान, नितिभा कौल, प्रमोद कुमार, लोकेश कुमारी, फिरोज खान, निखिल मेहता, काजोल त्यागी, देविंदर देवगन, नवीन प्रकाश, रुचिका सिंह और प्रियंका जग्गा का नाम शामिल है। जबकि सेलिब्रेटी प्रतिभागियों में वीजे बानी, रोहन मेहरा, मयूर वर्मा, राहुल देव, गौरव चोपड़ा, करण मेहरा इत्यादि की चर्चा है।

बिग बॉस के घर पहुंची भोजपुरी फिल्मों की ये हॉट हिरोइन, देखें तस्वीरें

यह भी पढ़ें- इस थीम पर होगा 'बिग बॉस 10' का घर, वीडियो में देखिए अंदर का नजारा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।