विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 18, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'अकिरा' है सोनाक्षी की नई फिल्म का नाम

By Monika SharmaEdited By:
Updated: Wed, 18 Mar 2015 08:48 AM (IST)

निर्देशक एआर मुरुगादास के निर्देशन में बन रही सोनाक्षी सिन्हा वाली फिल्म को आखिरकार नाम मिल ही गया। बुधवार सुबह लगभग सात बजे फिल्म के निर्माता 'फॉक्स स्टार स्टूडिओ' ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर 'अकिरा' की घोषणा की। प्रोडक्शन स्टूडिओ ने इसे एक्शन थ्रिलर बताया है। बुधवार को ही लगभग

News Article Hero Image

मुंबई। निर्देशक एआर मुरुगादास के निर्देशन में बन रही सोनाक्षी सिन्हा वाली फिल्म को आखिरकार नाम मिल ही गया।

ओ तेरी! इस मॉडल का पति ही बेचेगा उसकी न्यूड तस्वीरें

बुधवार सुबह लगभग सात बजे फिल्म के निर्माता 'फॉक्स स्टार स्टूडिओ' ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर 'अकिरा' की घोषणा की। प्रोडक्शन स्टूडिओ ने इसे एक्शन थ्रिलर बताया है।

बुधवार को ही लगभग इस समय सोनाक्षी सिन्हा ने भी अपने ट्वीटर अकाउंट पर इस फिल्म के नाम की घोषणा करते हुए कहा, 'अकिरा' को हलो कहिए! मेरा नया नाम और नई फिल्म। एआर मुरुगादास और फॉक्स के साथ।'

पहलाज निहलानी को हटाने को साथ आए बॉलीवुड के बड़े नाम

इस ट्वीट के साथ सोनाक्षी ने फिल्म के सेट की एक तस्वीर भी पोस्ट की। सोनाक्षी ने इस फिल्म का 16 मार्च को शुरू किया था। उनके पिता शत्रुघ्न सिन्हा के पास भी इस फिल्म में एक खास रोल है। अनुराग कश्यप भी इस फिल्म में नज़र आएंगे और वे खलनायक का रोल अदा करेंगे।

यह फिल्म, एआर मुरुगादास की तमिल हिट 'मौनागुरु' का आधिकारिक हिंदी रीमेक है।

'बिग बी' को दुखी कर दिया एक फैन ने!