यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 09, 2014 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
12 साल बाद एक साथ दिखेंगे अक्षय और अभिषेक
फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने 12 साल के अंतराल के बाद अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल-3' में अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार को लिया है। इस फिल्म का निर्देशन र ...और पढ़ें

मुंबई। फिल्ममेकर साजिद नाडियाडवाला ने 12 साल के अंतराल के बाद अपनी आगामी फिल्म 'हाउसफुल-3' में अभिषेक बच्चन और अक्षय कुमार को लिया है।
इस फिल्म का निर्देशन राइटर जोड़ी साजिद-फरहाद करेंगे। यह उनका दूसरा डायरेक्टोरियल वेंचर है। यह जोड़ी अक्षय कुमार स्टारर फिल्म 'इट्स एंटरटेनमेंट' का निर्देशन भी कर रही है।
एक सूत्र ने कहा, मसाला फिल्मों में 'हाउसफुल' फ्रेंचाइजी काफी शानदार है। 'हाउसफुल-2' 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुकी है। अक्षय उनकी पहले की दोनों फ्रेंचाइजी में थे। लेकिन इस बार अक्की के साथ अभिषेक बच्चन नजर आएंगे। दोनों एक्टर्स ने रोमांटिक-ड्रामा मैंने भी प्यार किया (2002) में साथ काम किया था।

